Site icon Dainik Savera Times

रेलवे ने 3 करोड़ फर्जी अकाउंट्स किए डिलीट, बुकिंग से संबंधित नए नियम लागू

Online Ticket booking rule

Online Ticket booking rule

Online Ticket booking rule: भारतीय रेलवे ने ऑनलाइन टिकटिंग सिस्टम को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। IRCTC प्लेटफॉर्म से करीब 3 करोड़ फर्जी अकाउंट्स हटाए गए हैं, जो कथित तौर पर दलालों और अनधिकृत एजेंट्स द्वारा टिकटों की हेराफेरी के लिए इस्तेमाल किए जा रहे थे। इस कार्रवाई का उद्देश्य आम यात्रियों को टिकट बुकिंग में हो रही परेशानियों से राहत देना है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अनुसार, इन फर्जी अकाउंट्स के कारण वास्तविक यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में दिक्कत होती थी। बड़ी संख्या में अकाउंट्स हटाने के साथ-साथ संदिग्ध ब्रोकर्स को भी प्लेटफॉर्म से निष्क्रिय कर दिया गया है। रेलवे का दावा है कि इससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया अब पहले से ज्यादा आसान और निष्पक्ष हो जाएगी।

ये भी पढ़ें- ऊर्जा संकट के बीच केंद्र सरकार ने बुलाई ऑल पार्टी मीटिंग, जानें कौन-कौन से नेता होंगे शामिल

 

तत्काल टिकट सिस्टम में सख्ती
रेलवे ने तत्काल टिकट बुकिंग को लेकर भी नए नियम लागू किए हैं। अब तत्काल टिकट बुक करने के लिए OTP आधारित वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। यानी बिना वेरिफाइड यूजर के तत्काल टिकट बुक नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा, थर्ड-पार्टी प्लेटफॉर्म्स के लिए तत्काल बुकिंग विंडो 30 मिनट बाद खोली जाएगी, ताकि पहले आम यात्रियों को मौका मिल सके।

रेलवे ने एक नया यूनिफाइड ऐप ‘RailOne’ भी लॉन्च किया है, जिससे टिकट बुकिंग प्रक्रिया को और सरल बनाया जा सके। साथ ही सर्वर अपग्रेड किए गए हैं ताकि पीक टाइम में वेबसाइट क्रैश की समस्या कम हो।

टिकट कैंसिलेशन नियमों में बदलाव
यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टिकट कैंसिलेशन पॉलिसी में भी संशोधन किया गया है:

– ट्रेन के प्रस्थान से 72 घंटे पहले कन्फर्म टिकट कैंसिल कराने पर अधिक रिफंड मिलेगा, हालांकि न्यूनतम फ्लैट चार्ज लागू रहेगा।

– 72 से 24 घंटे के बीच कैंसिलेशन पर टिकट कीमत का 25% कटेगा।

– 24 से 8 घंटे के बीच कैंसिल करने पर 50% रिफंड मिलेगा।

– ट्रेन छूटने के 8 घंटे के भीतर या चार्ट बनने के बाद कैंसिलेशन पर कोई रिफंड नहीं दिया जाएगा।

इसके अलावा, अब ई-टिकट कैंसिलेशन के लिए TDR भरने की जरूरत नहीं होगी। यह प्रक्रिया पूरी तरह ऑटोमेटेड कर दी गई है और रिफंड सीधे अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा।

ये भी पढ़ें- Gold-Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, जानें आपके शहर में क्या है इनके Latest Rate

 

अन्य महत्वपूर्ण सुविधाएं
रेलवे ने यात्रियों को और अधिक लचीलापन देते हुए बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा भी दी है, जिसे ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक अपडेट किया जा सकता है। वहीं, अब काउंटर से खरीदे गए टिकट को देश के किसी भी रिजर्वेशन काउंटर से कैंसिल कराया जा सकता है। इसके साथ ही, फिजिकल टिकट को ऑनलाइन कैंसिल करने का विकल्प भी दिया गया है, हालांकि रिफंड तभी मिलेगा जब टिकट को काउंटर पर जमा कराया जाएगा।

Exit mobile version