Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने का सपना केवल BJP कर सकती है पूरा : Nitin Gadkari

November 16, 2023

देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने का सपना केवल BJP कर सकती है पूरा : Nitin Gadkari

जयपुरः केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश को दुनिया की महाशक्ति बनाने का सपना केवल भारतीय जनता पार्टी ही पूरा कर सकती है। गडकरी जयपुर के झोटवाड़ा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, कि देश को दुनिया की महाशक्ति बनानी है। गांव गरीब मजदूर किसान को भय, भूख, आतंक एवं भ्रष्टाचार से मुक्त करना है।हमारे देश को विश्व गुरु बनाना है। आत्मनिर्भर भारत बनाना है और यह सपना केवल भाजपा पूरा कर सकती है।

भाजपा नेता ने कहा, कि हम अपने लिए काम नहीं करते, हम देश के लिए काम करते हैं, गरीब के लिये काम करते हैं और इसलिये यह चुनाव केवल आपके राज्य की नहीं बल्कि हिन्दुस्तान की तकदीर बदलने वाला चुनाव है। इसके साथ ही गडकरी ने कहा कि पांच साल के अंदर देश में डीजल, पेट्रोल की गाड़ियां लगभग नहीं दिखेंगी केवल इलेक्ट्रिक की, इथेनॉल व हाइड्रोजन से चलने वाली गाड़ियां दिखेंगी।

गडकरी ने कहा अगर राजस्थान का विकास होगा तो देश का विकास होगा। राजस्थान के किसानों को खुशहाली मिलेगी तो देश के किसानों को मिलेगी। राजस्थान में प्रगति और समृद्धि, सम्पन्नता आएगी तो देश में आएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा, यह चुनाव हिन्दुस्तान की प्रगति बनाने वाला चुनाव है। हमको घर घर जाना होगा, विश्वास को जगाना है, भाजपा को जिताना होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें