
Operation Sindoor : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की है। भारतीय सेना ने पाकिस्तान और पीओके में मौजूद 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। इस एयर स्ट्राइक को ऑपरेशन सिंदूर का नाम दिया गया है। देर रात हुए इस हमले के बाद बुधवार को भारत के लोग खुश हैं। इस एयर स्ट्राइक पर राजनीतिक दलों के दिग्गजों ने भारत माता की जय लिखकर भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘हमें अपने सशत्र बलों पर गर्व है। जय हिंद।’
Proud of our Armed Forces. Jai Hind!
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 7, 2025
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘पाकिस्तान और पीओके से उत्पन्न होने वाले सभी प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ भारत की एक अडिग राष्ट्रीय नीति है। हमें भारतीय सशत्र बलों पर नाज है, जिन्होंने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी शिविरों को ध्वस्त कर दिया है। हम उनके दृढ़ संकल्प और साहस की सराहना करते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के दिन से ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ कोई भी निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सशत्र बलों और सरकार के साथ खड़ी है। राष्ट्रीय एकता और एकजुटता समय की मांग है और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस हमारे सशत्र बलों के साथ खड़ी है। हमारे लिए राष्ट्रीय हित सर्वोच्च है।’’
India has an unflinching National Policy against all forms of terrorism emanating from Pakistan and PoK.
We are extremely proud of our Indian Armed Forces who have stuck terror camps in Pakistan and PoK. We applaud their resolute resolve and courage.
Since the day of the…
— Mallikarjun Kharge (@kharge) May 7, 2025
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा, ‘‘हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं- आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। जय हिंद, जय भारत।’’
हमें भारतीय सेना और अपने वीर जवानों पर गर्व है। आतंकवाद के खिलाफ़ इस लड़ाई में 140 करोड़ भारतवासी भारतीय सेना के साथ खड़े हैं। भारतीय सेना का साहस, हर देशवासी का विश्वास है। हम सब साथ हैं—आतंकवाद के खिलाफ़ एकजुट हैं।
जय हिंद, जय भारत।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 7, 2025
कांग्रेस सांसद कुमारी शैलजा ने भारत की सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोपरि बताते हुए लिखा, ‘‘भारत की सुरक्षा से बड़ा कोई प्रश्न नहीं। आतंकवाद जहां से भी उपजे- उसका निर्मूलन राष्ट्रीय हित में आवश्यक और अनिवार्य है। इस लड़ाई में कोई समझौता नहीं हो सकता। 22 अप्रैल की दुर्भाग्यपूर्ण रात से ही कांग्रेस पार्टी स्पष्ट कर चुकी है कि देश की सुरक्षा से जुड़े हर निर्णायक कदम में हम सरकार और हमारी सेना के साथ मजबूती से खड़े हैं। यह समय राष्ट्रीय एकता का है। हम एकजुट हैं- देश के साथ, सेना के साथ।’’
शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने लिखा, ‘‘आतंकवाद को उसके सभी रूपों में समाप्त करना होगा। पीओके में किए गए सटीक हमले आतंकवाद के खिलाफ हैं, और भारतीय रक्षा बलों को उन जगहों पर सटीक निशाना लगाने के लिए बधाई, जहां आतंकवाद को पनाह दी जा रही थी। उन पर इतनी जोरदार चोट करें कि आतंकवाद को फिर कभी मौका न मिले। जय हिंद।’’
मेष: दिन शुभ रहेगा...