Site icon Dainik Savera Times

विपक्ष ने चर्चा शुरू होने से पहले रखी ये शर्त, किरेन रिजिजू ने कहा- चर्चा से क्यों भाग रहा विपक्ष?

Operation Sindoor discussion

Operation Sindoor discussion

Operation Sindoor discussion : ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर आज लोकसभा में 16 घंटे की बहस होनी थी लेकिन विपक्ष की ओर से हंगामा करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही 1 बजे तक के लिए स्थागित कर दिया। सदन से बहार आकर केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने अपने ब्यान में कहा, “सदन में सब तैयार थे, सभी दलों का मत था कि आज ऑपरेशन सिंदूर पर 12:15 बजे चर्चा शुरू होनी थी, उससे 10 मिनट पहले विपक्षी दलों ने एक नया मुद्दा उठाया कि ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले सरकार एक लाइन ऑफ़ कमिटमेंट दे कि इसके बाद SIR पर चर्चा होगी, संसद ऐसे नहीं चलती।”

उन्होंने कहा, “सदन में एक-दूसरे की बात सुनकर और फिर BAC(बिजनेस एडवाइजरी कमेटी) की बैठक करके फैसला लिया जाता है, जब ये तय हुआ था कि आज सत्ता पक्ष और विपक्ष मिलकर ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा करेंगे और 16 घंटे का समय दिया गया था, तो अचानक चर्चा से 10 मिनट पहले शर्तें लाना ठीक नहीं है। कांग्रेस और विपक्षी दल ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से क्यों भाग रहे हैं?”

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा शुरू होने से पहले 1 बजे तक लोकसभा स्थगित होने के बाद कहा, “अगर मैं बोलूंगा तो यह अंदर (सदन में) होगा… मुझे इसकी (लोकसभा के स्थगन की) जानकारी है… मेरा मौका अंदर है।”

इससे पहले 12 बजे संसद की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष की ओर से बेल के अंदर आकर हंगामा किया गया। इस पर अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा, “पहले आप ऑपरेशन सिंदूर पर बहस की मांग करते हैं, फिर सदन में वेल में आ जाते हैं। अगर आप चर्चा में भाग लेना चाहते हैं, तो कृपया अपनी सीट पर बैठ जाएं। क्या आप ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा चाहते हैं या नहीं?…क्या मुझे सदन की कार्यवाही स्थगित कर देनी चाहिए?”

Exit mobile version