Site icon Dainik Savera Times

ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी, सेना को बहुत उच्च स्तर की तैयारी रखनी चाहिए : CDS Chauhan

नई दिल्ली: प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शुक्रवार को कहा कि ऑपरेशन सिंदूर अब भी जारी है और देश को 24 घंटे व पूरे वर्ष बहुत उच्च स्तर की सैन्य तैयारी रखनी चाहिए। यहां सुब्रतो पार्क में आयोजित रक्षा संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में सेना को ‘सूचना योद्धाओं, प्रौद्योगिकी योद्धाओं और विद्वान योद्धाओं’ की भी जरूरत होगी। उन्होंने कहा कि युद्ध के इस परिदृश्य में, भावी सैनिकों को सूचना, प्रौद्योगिकी और शिक्षा के मामले में विद्वान होना होगा। ‘नंबर 4 वॉरफेयर एंड एयरोस्पेस स्ट्रेटेजी प्रोग्राम’ के तत्वावधान में ‘एयरोस्पेस पावर : प्रिजर्विग इंडियाज सोवरेनिटी एंड फर्दरिंग नैशनल इंट्रस्ट्स’ विषय पर यह सैमीनार आयोजित किया गया था। सीडीएस ने कहा कि युद्ध में कोई भी उपविजेता नहीं होता और किसी भी सेना को लगातार सतर्क रहते हुए उच्च स्तर की अभियानगत तैयारी रखनी चाहिए।

ये भी देखें :- पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर, सोना और चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट

Exit mobile version