Operation Sindoor : भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर चलाकर पाकस्तिान में कई आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त करने के बाद राजस्थान में सतर्कता बरतते हुए सीमावर्ती शहरों एवं हवाई अड्डों एवं रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई दी गई हैं और बीकानेर सहित कुछ सीमावर्ती जिलों में स्कूलों में छुट्टिया और परीक्षाएं स्थगित की गई हैं। बीकानेर के जिला शिक्षा अधिकारी डा रामगोपाल शर्मा के अनुसार बीकानेर जिले के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय आज निर्देशानुसार बंद रहेंगे एवं गृह परीक्षा स्थगित रहेगी। जिले के समस्त विद्यालयों में छात्र एवं छात्रओं के लिए विद्यालय में अवकाश रहेगा जबकि स्टाफ सदस्य विद्यालय में समयानुसार उपस्थित रहेंगे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की छुटी रद्द कर दी गई हैं और मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा जोधपुर, जैसलमेर सहित सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थित हवाई अड्डों एवं रेलवे स्टेशनों पर सतर्कता बरती जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर संदिग्ध व्यक्ति एवं सामान पर भी नजर रखी जा रही है।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बराबर उच्च अधिकारियों के संपर्क में रहकर नजर बनाये हुए हैं और उन्होंने मंगलवार रात को ही केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा प्रदत्त दिशा निर्देशों की पालना में आज होने वाली मॉक ड्रिल को लेकर गुजरात के केवड़यिा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उच्च अधिकारियों के साथ बैठक लेकर उन्हें गृह मंत्रालय की गाइडलाइन के अनुसार समन्वय स्थापित करने, आपदा प्रतिक्रिया प्रणाली को सुदृढ़ करने एवं नागरिक सुरक्षा प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

