Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आतंक का फन फिर उठा तो बिल से खींचकर कुचलेंगे : मोदी

May 30, 2025

आतंक का फन फिर उठा तो बिल से खींचकर कुचलेंगे : मोदी

Operation Sindoor : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक बार फिर बिहार की धरती से आतंकवादियों और उसके सरपरस्तों को सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए कहा कि आपरेशन सिंदूर हमारे तरकश का सिर्फ एक तीर है, आतंक का फन फिर उठेगा तो बिल से खींचकर कुचलेंगे। मोदी ने शुक्रवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज में करीब 48 हजार करोड़ रुपये की परियाजनों का उद्घाटन और शिलान्यास करने के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘दुश्मन जान ले कि आपरेशन सिंदूर हमारे तरकश का सिर्फ एक तीर है। भारत की लड़ाई नहीं रुकी है और न थमी है। आतंक का फन अगर फिर उठेगा तो बिल से खींचकर कुचलेंगे। चाहे सीमा पार हो या फिर सीमा के अंदर हो।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राण जाए पर वचन ना जाए। यानी एक बार वचन दे दिया तो वो पूरा होकर ही रहता है। प्रभु राम की यह रीति, नए भारत की नीति बन गई है। बिहार की धरती से देश को वचन दिया था कि आतंकियों के ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया जाएगा। बिहार की धरती पर मैंने कहा था, उन्हें कल्पना से भी बड़ी सजा होगी। आज जब मैं बिहार आया हूं तो अपने वचन पूरा करने के बाद आया हूं। हमारी सेना ने उनके ठिकानों को खंडहर में बदल दिया है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें