Site icon Dainik Savera Times

CBSE 12वीं सप्लीमेंट्री रिजल्ट से असंतुष्ट छात्रों को री-इवैल्यूएशन का मौका

93-thousand-candidates-will-appear-for-the-exam

93-thousand-candidates-will-appear-for-the-exam

Opportunity for Class 12 students for re-evaluation : नई दिल्ली। सीबीएसई कक्षा 12 सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों के लिए राहत की खबर है। बोर्ड ने आंसर बुक की स्कैन कॉपी, मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। छात्र 1 सितंबर तक स्कैन की हुई कॉपी के लिए आवेदन कर सकते हैं, जबकि 7 से 8 सितंबर 2026 तक मार्क्स वेरिफिकेशन और प्रति प्रश्न री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा।

कैंडिडेट्स को तय समय-सीमा के अंदर ऑनलाइन एप्लीकेशन जमा करना होगा। स्कैन कॉपी करके छात्र इसकी जांच कर सकते हैं। इस दौरान अगर स्टूडेंट्स को मार्क्स में गड़बड़ी दिखती है या किसी प्रश्न की पुनर्जांच करवाना चाहेंगे तो वे 7 से 8 सितंबर 2026 तक मार्क्स वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन कर सकते हैं। स्कैन की हुई कॉपी के लिए आवेदन करने पर छात्रों को 100 रुपये जमा करना होगा। मार्क्स वेरिफिकेशन के लिए प्रति कॉपी 100 रुपये जमा करना होगा। प्रति प्रश्न री-इवैल्यूएशन के लिए 100 रुपये का अलग से भुगतान करना होगा।

अभी कॉपी की स्कैन की हुई कॉपी के लिए आवेदन किया जा सकता है। स्कैंड कॉपी प्राप्त करने के लिए पोर्टल https://apps.cbseit.in/rchk/default.aspx पर जाकर फोटोकॉपी ऑफ आंसरबुक पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर पंजीकरण कर लें। पुनर्मूल्यांकन और री-इवैल्यूएशन के लिए 7 से 8 सितंबर तक विंडो ओपन की जाएगी। छात्र निर्धारित तिथि में आवेदन करके कॉपी का री-इवैल्यूएशन कर सकेंगे।

Also Read : 

Exit mobile version