Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

विपक्ष मान चुका है कि वह चुनाव हारेगा, इसलिए मुझे कह रहा है भला-बुरा : PM Modi

February 27, 2024

विपक्ष मान चुका है कि वह चुनाव हारेगा, इसलिए मुझे कह रहा है भला-बुरा : PM Modi

तिरुवनंतपुरमः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को दावा किया कि विपक्ष यह मान चुका है कि वह इस साल होने वाले लोकसभा चुनाव में जीत नहीं पाएगा और देश की प्रगति को लेकर उसके पास कोई खाका नहीं है इसलिए वह उन्हें ‘भला-बुरा’ कहने की रणनीति अपना रहा है। पीएम मोदी ने यहां सेंट्रल स्टेडियम में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राज्य इकाई की पदयात्रा के समापन समारोह में केरल के लोगों से आग्रह किया कि वे आगामी लोकसभा चुनावों में राज्य में उनकी पार्टी को दोहरे अंकों में सीट जिताकर अपना आशीर्वाद दें।

उन्होंने कहा कि भाजपा कभी किसी राज्य को वोट बैंक के नजरिए से नहीं देखती। पीएम मोदी ने दावा किया कि पिछले 10 साल में केरल को अन्य भाजपा शासित राज्यों की तरह ही विकास से लाभ हुआ है। उन्होंने कहा कि यह उनकी गारंटी है कि वह केरल के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के साथ-साथ देश से गरीबी और भ्रष्टाचार मिटाना ‘मोदीयूड गारंटी’ है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें