OSSSC Nursing Officer Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे नर्सिंग क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि ओडिशा सब-ऑर्डिनेट स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (OSSSC) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अंतर्गत नर्सिंग ऑफिसर के 5,989 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह भर्ती राज्य के सभी 30 जिलों में की जाएगी। तो आइए ख़बर में विस्तार से जानते हैं…
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां
बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार 6 जुलाई 2026 तक पंजीकरण करा सकते हैं, जबकि आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा और एडमिट कार्ड से जुड़ी जानकारी आयोग बाद में अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा।
कौन कर सकता है आवेदन?
नर्सिंग ऑफिसर पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना आवश्यक है। इसके साथ ही उनके पास GNM (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) डिप्लोमा या B.Sc. Nursing की डिग्री होनी चाहिए।
उम्मीदवार के पास ओडिशा नर्सिंग काउंसिल अथवा भारतीय नर्सिंग परिषद (INC) से मान्यता प्राप्त किसी राज्य नर्सिंग काउंसिल का वैध पंजीकरण प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। इसके अलावा आवेदक ने कम से कम सातवीं कक्षा या उससे ऊपर की पढ़ाई उड़िया भाषा विषय के साथ पूरी की हो।
ये भी पढ़ें:
आयु सीमा
भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 38 वर्ष तय की गई है। अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), SEBC तथा महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। अन्य आरक्षित वर्गों को भी नियमानुसार आयु में राहत मिलेगी।
वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को ORSP Rules 2017 के तहत पे-मैट्रिक्स लेवल-8 में नियुक्त किया जाएगा। शुरुआती मूल वेतन 29,200 रुपये प्रतिमाह होगा, जो अनुभव और सेवा अवधि के अनुसार 92,300 रुपये तक पहुंच सकता है। इसके अलावा विभिन्न सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।
चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज जांच (Document Verification) के आधार पर होगा। लिखित परीक्षा OMR शीट पर होगी, जिसमें 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। अगर कोई उत्तर गलत हो जाता है, तो उस पर 0.25 अंक काट लिए जाएंगे।
ये भी पढ़ें:
आवेदन करने का तरीका
1. सबसे पहले OSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://www.osssc.gov.in/Public/OSSSC/Default.aspx पर जाएं।
2. नर्सिंग ऑफिसर भर्ती से संबंधित लिंक खोलकर पंजीकरण करें।
3. लॉगिन करने के बाद आवेदन पत्र में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
4. फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
5. आवेदन जमा करने से पहले सभी विवरणों की जांच करें।
6. अंतिम सबमिशन के बाद आवेदन पत्र का प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...