Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हमारा लक्ष्य मोदी सरकार को सत्ता से हटाना है : महाराष्ट्र कांग्रेस

August 18, 2023

हमारा लक्ष्य मोदी सरकार को सत्ता से हटाना है : महाराष्ट्र कांग्रेस

मुंबई: महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने गुरुवार को कहा कि कांग्रेस का एकमात्र लक्ष्य केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को हटाना है।पटोले ने कहा, ‘‘हमारा लक्ष्य केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार को उखाड़ फेंकना है। यह सरकार केवल निदरेष लोगों का पैसा लूटती है। मुंबई से कभी महात्मा गांधी ने अंग्रेजों के खिलाफ नारा दिया था और अब राहुल गांधी इस सरकार के खिलाफ लड़ाई का नेतृत्व करेंगे। हमने एक बैठक की है और एजेंडे व रणनीतियों पर काम किया है।’’

मुंबई अगस्त के अंतिम सप्ताह में इंडिया गठबंधन की तीसरी और महत्वपूर्ण बैठक की भी मेजबानी करेगा।पटोले ने कहा कि इंडिया कॉन्क्लेव की तैयारियां चल रही हैं, महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (एमपीसीसी) की कोर कमेटी स्तर पर चर्चा के साथ कार्यक्रम की व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है।इस बीच, 12 अगस्त को पुणो में व्यवसायी अतुल चोरडिया के आवास पर शरद पवार और बागी अजित पवार के बीच हुई मुलाकात ने राजनीतिक हलकों में अटकलों को हवा दे दी है।

हालांकि यह बैठक गोपनीयता के घेरे में थी, लेकिन इस पर विशेष रूप से पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट की ओर से तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आईं।महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष ने कहा कि चूंकि महाराष्ट्र का मौजूदा राजनीतिक क्षेत्र साज़शिों से भरा हुआ लगता है, इसलिए इंडिया गठबंधन की बैठक में भविष्य की रणनीतिक परिदृश्य को आकार मिलेगा।

सीबीआई ने हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा मामले में एफआईआर दर्ज की नई दिल्ली, 18 अगस्त (आईएएनएस)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा मामले में कथित अनियमितताओं से संबंधित मामले को अपने हाथ में ले लिया है और अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है।मामला पहले हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन के पुलिस स्टेशन अर्की का था।हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 27 मार्च 2022 को आयोजित की गई थी, जिसमें अनियमितताएं पाई गईं थीं।सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 34 के साथ पढ़ी जाने वाली धारा 505 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें