
नयी दिल्ली: इंडिया गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को फासीवादी करार देते हुए कहा है कि उसकी नीतियां जन विरोधी है और गठबंधन उसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने बुधवार को घटक दलों की बैठक के बाद यहां अपने आवास के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी दलों के नेताओं ने बैठक में अपने विचार रखे और कहा कि संविधान की रक्षा तथा मोदी सरकार की फासीवादी नीतियों, बेरोजगारी तथा महंगाई के खिलाफ सभी दल मिलकर एक आवाज में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
मेष: दिन शुभ रहेगा...