Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Delhi में ‘Run for Illusion’ में 7,000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

November 9, 2024

Delhi में ‘Run for Illusion’ में 7,000 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा

नई दिल्ली: स्पेशल ओलंपिक भारत (एसओबी) द्वारा आयोजित ‘रन फॉर इल्यूजन’ में दिल्ली एनसीआर क्षेत्र के 150 एजुकेशनल इंस्टीटय़ूशन और संगठनों के 7,000 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। यह आयोजन आगामी विशेष ओलंपिक एशिया प्रशांत बोचे और बॉलिंग प्रतियोगिता की प्रस्तावना है, जिसने बहुप्रतीक्षित खेलों के लिए मंच तैयार कर दिया है।

इस दिन का संदेश था, ईच वन, रिच वन। इन शब्दों से मैदान गूंज उठा, जब धावकों और समर्थकों ने बौद्धिक और विकासात्मक विकलांगता (आईडीडी) वाले लोगों के अधिकारों और अवसरों को बढ़ावा देने के लिए हाथ मिलाया। ‘रन फॉर इल्यूजन’ को भारत सरकार के कॉरपोरेट मामलों के मंत्रलय और सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रलय के राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्र ??

सहित नेताओं के एक प्रतिष्ठित समूह ने हरी झंडी दिखाई। उनके साथ स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष मल्लिका नड्डा, सांसद मनोज तिवारी और बांसुरी स्वराज भी शामिल हुए। मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने इस पहल की दिल से सराहना की और इसे ‘फिट इंडिया’ के दृष्टिकोण के साथ जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा, ‘‘इस पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हमारे दिव्यांग बच्चों को हमारे समाज में उनका उचित स्थान मिले और मैं इस अविश्वसनीय प्रयास का नेतृत्व करने के लिए स्पेशल ओलंपिक भारत को बधाई देता हूं।‘ इस अवसर पर पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन, निखिल चोपड़ा और प्रसिद्ध क्रिकेट कोच गुरशरण सिंह भी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें