Site icon Dainik Savera Times

प्रख्यात योग गुरु ने 129 वर्ष में ली अंतिम सास…पद्मश्री से हो चुके है सम्मानित

yoga guru took his last breath

yoga guru took his last breath

वाराणसी : पद्मश्री से सम्मानित योग गुरु स्वामी शिवानंद महाराज का शनिवार देर रात वाराणसी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब 129 साल के थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वयोवृद्ध योग गुरु के निधन पर शोक व्यक्त करते हुये उन्हे भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की है।

योगी ने एक्स पर लिखा ‘‘योग के क्षेत्र में अप्रतिम योगदान देने वाले काशी के प्रख्यात योग गुरु ‘पद्म श्री’ स्वामी शिवानंद जी का निधन अत्यंत दु:खद है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। आपकी साधना एवं योगमय जीवन संपूर्ण समाज के लिए महान प्रेरणा है। आपने अपना पूरा जीवन योग के विस्तार में समर्पित कर दिया।

100 साल से हर कुंभ में शामिल

बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। परिजनो के अनुसार स्वामी शिवानंद को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां देर रात करीब साढ़े आठ बजे उन्होने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए दुर्गाकुंड स्थित उनके आश्रम में रखा गया है जहां उनके अनुयायियों का तांता लगा हुआ है।

उनका अंतिम संस्कार हरिश्चन्द्र घाट पर किया जायेगा। तीन साल पहले वयोवृद्ध योग गुरु को तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ को¨वद ने पद्मश्री से सम्मानित किया था। स्वामी शिवानंद बाबा पिछले 100 साल से हर कुंभ में शामिल होते रहे थे। हाल ही में प्रयागराज महाकुंभ में उनका शिविर लगा था और उन्होने संगम में स्नान किया था।

Exit mobile version