Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्वदेश पहुंचते ही मोदी ने बैठक कर ली पहलगाम हमले की जानकारी

April 23, 2025

स्वदेश पहुंचते ही मोदी ने बैठक कर ली पहलगाम हमले की जानकारी

Pahalgam Attack : सऊदी अरब की यात्रा अधूरी छोड़ कर दिल्ली लौटे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार सुबह बैठक कर पहलगाम हमले की विस्तार से जानकारी ली। बैठक में विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव विक्रम मिश्री तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। बैठक में मोदी को विदेश मंत्री और सुरक्षा सलाहकार ने मौजूदा स्थिति तथा हमले के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

मोदी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस एवं प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होने के बाद बाकी कार्यक्रम छोड़ कर सुबह स्वदेश लौट आये। मोदी ने आपात स्थिति को देखते हुए सुरक्षा मामलों की मंत्रिमण्डलीय समिति की बैठक बुलाई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें