Pahalgam terrorist attack : आतंकवाद के खिलाफ भारत को बड़ी जीत प्राप्त हुई है। पहलगाम आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी लेने वाले आतंकी संगठन ‘द रेजिस्टेंस फ्रंट‘ (TRF) को अमेरिका की तरफ से आतंकी संगठन घोषित कर दिया गया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने लश्कर-ए-तैयबा द्वारा संचालित इस प्रॉक्सी संगठन का नाम Specially Designated Global Terrorist और विदेशी आतंकवादी संगठन की लिस्ट में शामिल कर दिया गया है। ये भारत की आतंवाद के खिलाफ बड़ी कूटनीतिक जीत भी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें की अप्रैल में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी इसी आतंकी संगठन ने ली थी।
लश्कर का प्रॉक्सी संगठन है TRF
UN ने लश्कर ए तैयबा को पहले से ही आतंकी संगठन घोषित करके कई तरह के बैन उस पर लगा रखे है। अब अमेरिका ने भी मान लिया है कि TRF लश्कर ए तैयबा का ही एक प्रॉक्सी संगठन है। अप्रैल माह में पहलगाम में हुए आतंकी हमले की ज़िम्मेदारी TRF ने ही ली थी। अमेरिका ने ये भी माना है कि ये संगठन जम्मू कश्मीर में आतंकी घटनाओं को अंजाम देता है। ये सभी जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने दी।
अमेरिका ने कहा…
अमेरिका के विदेश मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि TRF को आतंकी संगठन घोषित करना हमारे राष्ट्रीय सुरक्षा हितों और पहलगाम हमले के इंसाफ के लिए ट्रम्प प्रशासन की प्रतिबद्धता है। अमेरिका ने पहलगाम हमले को 2008 में हुए मुंबई हमलों के बाद देश में नागरिकों पर हुए सबसे घातक आंतकी हमला बताया था।
अमेरिका की घोषणा के बाद क्या पड़ेगा असर-
अमेरिका द्वारा ट्रफ को आतंकी संगठन घोषित करने के बाद TRF के आतंकियों पर कड़े एक्शन लिए जाएंगे। इस संगठन से जुड़े लोगों पर यात्रा संबंधी प्रतिबन्ध लगाने के साथ ही वित्तीय प्रतिबन्ध लगेंगे। इस घोषणा के पश्चात् TRF के विरुद्ध मुहीम तेज हो सकती है।

