Site icon Dainik Savera Times

कार की टक्कर से बाइक सवार अध्यापक की दर्दनाक मौत

बाडमेर: राजस्थान में बाडमेर के सदर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक पर सवार अध्यापक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार तेजाराम (47) निवासी हनुमान सागर आदर्श चवा निवासी मंगलवार रात करीब 9-10 बजे गांव से बाड़मेर से शहर के घर रामनगर मोहल्ले की तरफ आ रहे थे। गालाबेरी सत्यम् पेट्रोल पंप के पास सड़क किनारे आ रहे अध्यापक को पीछे से आ रही कार ड्राइवर ने तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। इससे गंभीर हालात में अध्यापक घायल हो गए है। वहां से निकल रहे लोगों ने घायल को प्राइवेट गाड़ी से डिस्ट्रिक्ट हॉस्पिटल लेकर आए। वहां पर डॉक्टरों ने टीचर अध्यापक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों को क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया। रात में शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

Exit mobile version