Dainik Savera Times

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-पजाब कार्य की समीक्षा, राम जन्मभूमि मन्दिर सम्बन्धी प्रस्ताव व नई नियुक्तियों के साथ हुई सम्पन्न

अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सर्वोच्च नीति निर्धारक सभा है। संघ द्वारा अपनी स्थापना से लेकर अब तक जिन अखिल भारतीय बैठकों का आयोजन प्रति वर्ष किया जाता है उनमें अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा संख्या की दृष्टि से सबसे बड़ी होती है।

जिसमें संघ की अखिल भारतीय, क्षेत्रीय, प्रान्तीय कार्यकारिणियों के अतिरिक्त संघ के सहयोगी विविध संगठनों के अखिल भारतीय प्रमुख, प्रान्तों से चुन कर आए हुए प्रतिनिधि तथा विभाग प्रचारक सम्मिलित होते हैं।

प्रत्येक तीन वर्ष बाद संघ के चुनावी वर्ष में यह प्रतिनिधि सभा संघ की जन्मस्थली नागपुर में आयोजित की जाती है। इस बार 15 से 17 मार्च तक चली प्रतिनिधि सभा का प्रारम्भ गत वर्ष दिवंगत हुए राष्ट्रजीवन के प्रमुख महानुभावों तथा संघ कार्यकर्ताओं को श्रद्धाञ्जलि के साथ हुआ।

Exit mobile version