नेशनल डेस्कः पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत को लेकर एक सख्त बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर भारत कोई (False Dlag Operation) करने की कोशिश करता है, तो पाकिस्तान उसका जवाब भारत के बड़े शहर कोलकाता पर हमला करके देगा। वहीं, सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि अगर भारत अपने ही लोगों या हिरासत में रखे गए पाकिस्तानियों के जरिए कोई साजिश रचता है जैसे कहीं शव रखकर उन्हें आतंकवादी बताना तो पाकिस्तान इसका कड़ा जवाब देगा।
“फॉल्स फ्लैग ऑपरेशन” पर क्या कहा?
ख्वाजा आसिफ ने साफ शब्दों में कहा अगर भारत कोई झूठा हमला दिखाने की कोशिश करता है। या किसी घटना को आतंकवादी हमला बताकर पाकिस्तान पर आरोप लगाता है, तो पाकिस्तान सीधे जवाब देगा और यह जवाब कोलकाता तक पहुंच सकता है।
भारत के रक्षा मंत्री ने दी थी चेतावनी
इस बयान से पहले भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पड़ोसी देशों को चेतावनी दी थी। 2 अप्रैल को उन्होंने कहा भारत का कोई भी पड़ोसी अगर कोई दुस्साहस करता है, तो भारत की प्रतिक्रिया कड़ी, निर्णायक और अभूतपूर्व होगी। उन्होंने बिना नाम लिए पाकिस्तान की ओर इशारा किया।
दुनिया की स्थिति इस समय तनावपूर्ण है
राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि दुनिया की स्थिति इस समय तनावपूर्ण है। फरवरी में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद। पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। इसका असर पूरे क्षेत्र की सुरक्षा पर पड़ रहा है।
राजनाथ सिंह ने अपने भाषण में “ऑपरेशन सिंदूर” का भी जिक्र किया और कहा यह ऑपरेशन अभी खत्म नहीं हुआ है, भारत आतंकवाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा आतंकियों ने धर्म के आधार पर लोगों को निशाना बनाया। यह हमला सिर्फ लोगों पर नहीं, बल्कि भारत की एकता पर भी हमला था।
मेष: दिन शुभ रहेगा...