Site icon Dainik Savera Times

आतंकवादी मसूद अजहर के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तानः भारत

नयी दिल्ली: भारत ने शुक्रवार को पाकिस्तान से जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) प्रमुख मसूद अजहर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को कहा।

गौरतलब है कि अजहर 2001 में भारतीय संसद पर हुए हमले और 2019 में पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार उसने पाकिस्तान के बहावलपुर में एक सभा को संबोधित किया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा. “मसूद अजहर संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी है। हम मांग करते हैं कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, उसे न्याय के कटघरे में लाया जाए। इस बात से इनकार किया गया था कि वह पाकिस्तान में नहीं है। अगर रिपोर्ट सही हैं, तो इससे पाकिस्तान का दोहरा चरित्र उजागर होता है। मसूद अजहर भारत में सीमा पार से होने वाले आतंकी हमलों में शामिल है और हम चाहते हैं कि उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।”

Exit mobile version