Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत की कार्रवाई से बौखलाया पकिस्तान, कर रहा नापाक हरकतें, लगातार 12वीं रात किया संघर्ष विराम का उल्लंघन

May 6, 2025

भारत की कार्रवाई से बौखलाया पकिस्तान, कर रहा नापाक हरकतें, लगातार 12वीं रात किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
Pakistan violating Ceasefire : पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर संघर्ष विराम का उल्लंघन जारी रखा और कई सेक्टर में बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका कड़ा और माकूल जवाब दिया। पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढऩे पर इस तरह के उकसावे वाली कार्रवाई की यह लगातार 12वीं रात है। पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे।
जम्मू में एक रक्षा प्रवक्ता ने कहा, ‘‘पांच और छह मई की रात को पाकिस्तानी सेना ने कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजाैरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के सामने के इलाकों में नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय सेना ने पाकिस्तानी कार्रवाई का तुरंत और उचित जवाब दिया।’’ जम्मू कश्मीर के सात सीमावर्ती जिलों में से पांच जिलों में गोलीबारी जारी है। अब तक सांबा और कठुआ जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी की कोई खबर नहीं है।
सीमा पार से गोलीबारी का यह नया दौर संघर्ष विराम समझौते को और कमजोर करता है, जो कि अब 740 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान के लगातार उल्लंघन के कारण काफी हद तक अप्रभावी माना जाता है। पाकिस्तान के ये हालिया हमले कश्मीर घाटी के उत्तरी जिलों कुपवाड़ा और बारामूला में शुरू हुए, जिनका दायरा बढक़र अब दक्षिण की ओर राजाैरी, पुंछ, अखनूर और जम्मू जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर परगवाल सेक्टर तक फैल गया है। गोलीबारी से पांच सीमावर्ती जिले- बारामूला, कुपवाड़ा, पुंछ, राजाैरी और जम्मू प्रभावित हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें