Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तानी भी कर रहे भारत की तारीफ: राजनाथ

May 16, 2024

पाकिस्तानी भी कर रहे भारत की तारीफ: राजनाथ

लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान में भारत की तारीफ की जा रही है मगर यहां कुछ लोग झूठ बोल कर अपनी राजनीति को परवान चढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

अपने संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी के तौर पर एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा “ पाकिस्तान की संसद में एक संसद सदस्य ने भारत की तारीफ करते हुए कहा है कि आज भारत विश्व की महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर है जबकि वह हमारे बारे में अच्छी बात सोचता नहीं है। यह मोदी की गारंटी ही है, जो उसने मान लिया है कि भारत विकास के पथ पर तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। वहीं यहां पर कुछ राजनीतिक पार्टियां अपने निजी स्वार्थ के लिए पाकिस्तान का समर्थन करती हैं। यह झूठ बोलकर हमारे बीच गलतफहमी पैदा करती हैं।”

उन्होने कहा “ भारतीय जनता पार्टी कभी झूठ बोलकर राजनीति नहीं करती है। हम एक सार्थक और जनहित की राजनीति करते हैं। भाजपा सरकार बनाने के लिए नहीं बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करती है।”

राजाजीपुरम में आयोजित जनसभा में उन्होने कहा कि किसी भी प्रदेश का विकास बिना कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किये बिना नहीं किया जा सकता है। योगी के नेतृत्व में प्रदेश की कानून व्यवस्था काफी सुदृढ़ हुई है, जिसकी वजह से प्रदेश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा “ बर्बाद पाकिस्तान खुद को बचाने के लिए दुनिया के सामने भीख मांग रहा है। वहां पर हिंदुस्तान के समर्थन में नारे लग रहे हैं। वहीं यहां पर कुछ राजनीतिक फायदे के लिए पाकिस्तान की तरफदारी कर रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि विश्व के जाने माने राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार देश में एनडीए 400 से अधिक सीटों का नेतृत्व करने जा रही है, लेकिन यह ये लोग मानने को तैयार नहीं है। यह जनता जनार्दन के भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास और उत्साह को समझने को तैयार नहीं हैं।

रक्षा मंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि यह सिर्फ झूठ की राजनीति करते हैं। इंदिरा गांधी ने वर्ष 1975 में इमरजेंसी लगाकर लोकतंत्र का गला घोंटा गया था। इन्होंने 132 बार संविधान में बदलाव का काम किया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने दस वर्ष के कार्यकाल में एक भी संविधान में बदलाव नहीं किया है। इनके पास मुद्​दों का आकाल है इसलिए यह अनाप शनाप बातें कर रहे हैं।

उन्हाेंने कहा कि पहले भारत की बात कोई गंभीरता से नहीं सुनता है, लेकिन आज पूरी दुनिया का ध्यान भारत की ओर है। आज विश्व के बड़े बड़े विद्वानों का कहना है कि वर्ष 2027 तक भारत दुनिया की टॉपर थ्री अर्थव्यवस्था वाला देश होगा। आज दुनिया के सभी देशों के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि 21 वीं सदी अगर किसी देश की है तो वह भारत की है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा और मेयर सुषमा खर्कवाल आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें