Site icon Dainik Savera Times

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति की पताखा दुनियाभर में फहरायी: CM मोहन

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जनसंघ की स्थापना से लेकर जीवन की अंतिम सांस तक लगातार अपने पूरे जीवन को यज्ञ में आहूत की तरह समाहित करते हुए देश ही नहीं दुनिया में भारतीय संस्कृति की पताका फहरायी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर प्रदेश भर में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। यहां लालघाटी चौराहे पर पं. दीनदयाल की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री डॉ यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पं दीनदयाल ने ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का भाव रखते हुए सबके प्रगति और विकास के लिए राजनीति का एक नया दर्शन दिया, जिसे दुनिया एकात्म मानव दर्शन के नाम से जानती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसका मूल भाव गरीब से गरीब व्यक्ति के जीवन में बदलाव आए और उन्हें मूलभूत सुविधाओं की प्राप्ति हो। ऐसे पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आज उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। आज एक और खास दिन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पं. दीनदयाल की पुण्यतिथि को सार्थक करते हुए झाबुआ में आ रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी प्रदेश के आदिवासी बहुल झाबुआ आकर हम सबको यह संदेश दे रहे हैं कि गरीबों के जीवन में बदलाव लाने के लिए उनके पास जाना होगा। उन्होंने कहा कि गरीबों के कल्याण के कार्यों के साथ उनके जीवन में बदलाव लाने का कार्य प्रधानमंत्री मोदी कर रहे हैं।

Exit mobile version