Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिड डे मील की कढ़ी में चूहा मिलने से हड़कंप, 460 स्कूलों में भोजन बांटने पर लगी रोक

December 5, 2025

मिड डे मील की कढ़ी में चूहा मिलने से हड़कंप, 460 स्कूलों में भोजन बांटने पर लगी रोक

नेशनल डेस्क: गुरुग्राम में बृहस्पतिवार को मिड डे मील की सप्लाई में बड़ी लापरवाही सामने आई। स्कूलों को भेजी जा रही कढ़ी में चूहा मिलने के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया और करीब 460 स्कूलों में मिड डे मील बांटने पर रोक लगा दी। मामले की गंभीरता देखते हुए जांच भी शुरू कर दी गई है। जैसे ही घटना की जानकारी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी तक पहुंची, उन्होंने सभी स्कूलों को तुरंत आदेश दिया कि अगला निर्देश आने तक मिड डे मील न परोसा जाए।

कौन-कौन से स्कूल हुए प्रभावित

मिड डे मील की व्यवस्था इस्कॉन संस्था के जिम्मे थी। पहली से आठवीं कक्षा तक के 377 स्कूल और छठी से आठवीं तक के 77 स्कूल में भोजन की सप्लाई रोकी गई है। सप्लाई रुकने से कई स्कूलों में बच्चे दोपहर का खाना नहीं खा पाए और पूरे दिन भूखे रहे। कई बच्चों के चेहरे पर मायूसी दिखाई दी।

ये भी पढ़ें: मोबाइल लूटने के लिए कैब चालक पर चाकू से हमला, ठंड में 8 घंटे तक तड़पने के बाद तोड़ा दम

कैसे सामने आया मामला?

घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सप्लाई टीम खेड़कीदौला के सरकारी स्कूल में खाना उतार रही थी। जैसे ही कंटेनर खोला गया, उसमें चूहा तैरता हुआ मिला। खुशकिस्मती रही कि यह खाना बच्चों को परोसा नहीं गया था। कर्मचारियों ने तुरंत सप्लाई रोक दी और ऊपर तक सूचना भेज दी।

पहले भी मिल चुकी हैं शिकायतें

इस्कॉन संस्था द्वारा बांटे जाने वाले मिड डे मील को लेकर पहले भी कई बार गुणवत्ता संबंधी शिकायतें की जा चुकी हैं। परंतु इस घटना ने सुरक्षा और स्वच्छता व्यवस्थाओं पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।

ये भी पढ़ें: नोएडा में अब तक की सबसे बड़ी साइबर ठगी, निवेश के नाम पर आर्किटेक्ट से ठगे 12 करोड़

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें