Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Panipat: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, Salman Khan के घर पर फायरिंग का आरोप

October 17, 2024

Panipat: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर गिरफ्तार, Salman Khan के घर पर फायरिंग का आरोप

पानीपत: मुंबई पुलिस को बुधवार देर रात बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े एक शूटर को पानीपत के सेक्टर-29 थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया। पानीपत से गिरफ्तार किए गए शूटर का नाम सुखा है, जो पानीपत के रेल कलां गांव का रहने वाला है। शूटर सुखा को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

मुंबई पुलिस ने बुधवार देर रात सुखा को पानीपत की सेक्टर 29 थाना पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी नवी मुंबई पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है। जानकारी के अनुसार, सुखा पर नवी मुंबई पुलिस में एफआईआर दर्ज है। वह उन आरोपियों में शामिल है, जिन्होंने सलमान खान के नवी मुंबई स्थित पनवेल फार्म हाउस की रेकी की थी।

इस फार्म हाउस पर हमले की साजिश रची गई थी, जिसमें सुखा मुख्य आरोपी था। गिरफ्तारी के बाद सुखा को नवी मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर फायरिंग करने के आरोप में इससे पहले भी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आपको बताते चलें, सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर 14 अप्रैल को फायरिंग की गई थी।

नाबालिग के माध्यम से सलमान पर हमला करने की योजना बनाई जा रही थी। इस हमले के बाद इनका इरादा बोट के जरिए कन्याकुमारी से श्रीलंका भाग जाने का था। तुर्की मेड जिगाना पिस्टल से लॉरेंस गैंग सलमान खान को मारने का प्लान बना रहा था। बता दें कि इसी पिस्टल से पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला का भी हत्या की गई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी। जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को सलमान के बांद्रा स्थित घर पर दो बाइक सवार हमलावरों ने 7.6 बोर की बंदूक से चार राउंड फायर किए थे। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस ग्रुप ने ली थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें