Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Panipat Municipal Corporation Election : 27 फरवरी तक भरे जा सकेंगे नामांकन : धनपत

February 21, 2025

Panipat Municipal Corporation Election : 27 फरवरी तक भरे जा सकेंगे नामांकन : धनपत

Panipat Municipal Corporation Election : हरियाणा के राज्य चुनाव आयुक्त धनपत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि नगर निगम पानीपत के लिए 21 से 27 फरवरी तक 23 फ़रवरी को रविवार एवं 26 फ़रवरी को महाशिवरात्रि की वजह से घोषित राजपत्रित अवकाश को छोड़कर शेष सभी कार्य दिवसों में नामांकन पत्र भरे जाएंगे। सिंह ने कहा कि 28 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। उसके बाद जो उम्मीदवार अपना नामांकन वापस लेना चाहे वे एक मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे से तीन बजे तक अपने नाम वापिस ले सकते हैं। इसी दिन तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। एक मार्च को ही चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों एवं मतदान केन्द्रों की सूची सार्वजनिक स्थान पर चस्पा कर दी जाएगी। इसके बाद नौ मार्च को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा।

365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं

सम्पूर्ण चुनाव प्रक्रिया संपन्न होने पर 12 मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना करवाई जाएगी और इसी दिन चुनाव के परिणाम घोषित किये जायेंगे। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए सभी प्रकार की एनओसी देने के लिये जिला स्तर पर सिंगल ¨वडो स्थापित की गई है।
उन्होंने बताया कि पानीपत नगर निगम में महापौर के पद के साथ-साथ 26 वाडरे में वार्ड सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। सभी 26 वाडरें में कुल 365 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। पानीपत नगर निगम की वार्ड वाइज अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार कुल चार लाख आठ हजार 534 मतदाता है जिनमें से दो लाख 17 हजार 559 पुरुष मतदाता, एक लाख 90 हजार 962 महिला मतदाता है तथा 13 अन्य मतदाता हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें