Site icon Dainik Savera Times

जेल में रहकर NEET-UG Exam की तैयारी करेगा पेपर लीक का आरोपी, मिली permission

paper-leak-accused-prepare-neet-ug-exam-got-permission

paper-leak-accused-prepare-neet-ug-exam-got-permission

नई दिल्ली। नीट-यूजी (NEET-UG) का पेपर लीक होने का आरोपी 21 जून को फिर परीक्षा देगा। इसके लिए उसने अदालत से अनुमति ले ली है। अदालत ने उसे परीक्षा की तैयारी करने और इससे संबंधित पुस्तकें रखने की अनुमति दे दी है।

21 जून को होनी है परीक्षा 

उल्लेखनीय है कि पेपर लीक मामले के पांच आरोपियों को उनकी न्यायिक हिरासत खत्म होने के बाद दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया। इन पांच आरोपियों में मंगीलाल बिवाल, विकास बिवाल, दिनेश बिवाल, यश यादव और धनंजय शामिल हैं। इन आरोपियों में से यश यादव ने NEET-UG परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें रखने की अनुमति मांगते हुए कोर्ट में आवेदन दिया था। यह परीक्षा 21 जून को होनी है। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने यश यादव की इस अर्जी को स्वीकार कर लिया है। अदालत ने उसे परीक्षा की तैयारी के लिए किताबें रखने की अनुमति दे दी है।

परीक्षा 12 मई को हुई थी रद्द

बता दें कि नीट-यूजी (NEET-UG) पेपर लीक मामले के चलते 2 मई को आयोजित हुई परीक्षा को 12 मई को रद्द कर दिया था। जांच में यह बात सामने आई है कि परीक्षा से पहले ही पेपर कई राज्यों (महाराष्ट्र और राजस्थान सहित) में संगठित पेपर माफियाओं की ओर से लाखों रुपये में बेचे गए थे। सरकार पेपर लीक जैसी घटनाओं को रोकने के लिए अत्यधिक सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है, जिसमें प्रश्न पत्रों को पूरी सुरक्षा से केंद्रों तक पहुंचाने के लिए भारतीय वायुसेना की मदद लेने जैसे प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई है।

Also Read :

Exit mobile version