Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में शुरू हुआ कामकाज, पेपर लीक मामलों में रोजाना होगी सुनवाई

August 4, 2026

विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट में शुरू हुआ कामकाज, पेपर लीक मामलों में रोजाना होगी सुनवाई

Paper leak case: पेपर लीक और प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली के मामलों के निपटारे के लिए दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट में बनी विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट ने काम शुरू कर दिया है। इस कोर्ट के नए जज अजय गुप्ता ने चार्ज संभाल लिया है।

कोर्ट ने मौखिक तौर पर कहा कि पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई अब रोजाना के आधार पर की जाएगी, ताकि पीड़ित छात्रों को जल्द न्याय मिल सके। इस मामले में मंगीलाल बिवाल, दिनेश बिवाल और विकास बिवाल ने कोर्ट में एक अर्जी दी है। इसमें उन्होंने पॉलीग्राफ टेस्ट, ब्रेन मैपिंग और लाई डिटेक्टर टेस्ट कराने की मांग की है।

6 अगस्त को होगी सुनवाई
कोर्ट ने इस आवेदन पर नोटिस जारी कर दिया है। साथ ही कोर्ट ने सरकार और जांच एजेंसियों से यह भी जवाब मांगा है कि क्या इस तरह की अर्जी सुनवाई के लायक है या नहीं।

ये भी पढ़ें- CM विजय और तृषा पर टिप्पणी पड़ी भारी, उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने हिरासत में लिया; DMK ने हाईकोर्ट का रुख किया

 

वहीं दिनेश बिवाल और विकास बिवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई भी स्थगित दी गई है। बचाव पक्ष के वकील ने कहा कि उन्हें मामले में दाखिल चार्जशीट को पढ़ने के लिए थोड़ा समय चाहिए। इसे देखते हुए कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख तय कर दी। कोर्ट अब चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मुद्दे पर 6 अगस्त को सुनवाई करेगा।

25 जुलाई को शुरू हुआ था काम
इससे पहले 25 जुलाई को राऊज एवेन्यू कोर्ट के कोर्ट नंबर 408 में इस विशेष अदालत ने काम शुरू किया था। तब विशेष न्यायाधीश अनु ग्रोवर बालिगा ने इसका कार्यभार संभाला था।

फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन
दिल्ली हाईकोर्ट ने सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और अनुचित साधनों के इस्तेमाल से जुड़े आपराधिक मामलों की जल्दी सुनवाई के लिए इस फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन किया है। इस अदालत का मुख्य मकसद ऐसे मामलों का जल्द से जल्द निपटारा करना है, ताकि दोषियों को सजा मिल सके।

ये भी पढ़ें- ‘राम मंदिर के विरोध में थी कांग्रेस’, चढ़ावा विवाद पर रिजिजू का खड़गे को जवाब

 

PM Modi का पेपर लीक पर कड़ा रुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में हुए पेपर लीक पर कड़ा रुख अपनाया था। उन्होंने कहा था कि छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ तुरंत सुनवाई होनी चाहिए और उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें