Site icon Dainik Savera Times

ब्लैक पैंट-सूट के साथ हाथों में पिंक चूड़ा और मांग में सिंदूर, ससुराल से मायके आई परिणीति…एक्ट्रेस का लुक चर्चा में

नेशनल डेस्क: न्यूली वेड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई। परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा (Raghav Chadha) पिछले महीने शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के बाद परिणीति चोपड़ा पहली बार ससुराल दिल्ली से अपने मायके मुंबई आई हैं।

 

इस दौरान एक्ट्रेस को बॉसी लुक में देखा गया जिसे उनके फैंस खूब पंसद कर रहे हैं। परि को देखते ही पैपराजी ने उसे घेर लिया और एक्ट्रेस ने भी उन्हें पोज दिया। परिणीति का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

पैंट-सूट में फ्लॉन्ट किया सिंदूर और चूड़ा

परिणीति चोपड़ा ने ऑल ब्लैक पैंट-सूट पहना था, जिसके साथ एक्ट्रेस ने मैचिंग कलर के टॉप के साथ कैरी किया था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को पोनीटेल से पूरा किया। ऑल ब्लैक पैंट-सूट के साथ परि के हाथों में पिंक चूड़ा और मांग में सिंदूर काफी जच रहा था। वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं।

 

परिणीति और राघव की 24 सितंबर 2023 को उदयपुर के लीला पैलेस में शादी हुई थी। शादी के बाद परि का राघव के दिल्ली वाले सरकारी घर में शानदार तरीके से स्वागत हुआ था। इस दौरान ढोल-नगाड़े तो बजे ही थे, उनकी फैमिली ने मजेदार गेम भी खेला था। परिणीति ने खुलासा किया था कि दोनों में से सबसे पहले आई लव यू एक्ट्रेस ने ही बोला था।

 

परिणीति की हालिया फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ (Mission Raniganj) रिलीज हुई है। इसमें वह अक्षय कुमार की ऑन-स्क्रीन पत्नी की भूमिका निभाती दिखाई दे रही हैं। परिणीति आगामी फिल्म ‘एनिमल’ में भी नजर आने वाली हैं। वह इसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ नजर आएंगी।

Exit mobile version