Parliament Monsoon Session : संसद के मानसून सत्र में आज यानी बुधवार को भारी हंगामे के आसार हैं। दरअसल, केंद्र सरकार लोकसभा में तीन अहम विधेयक पेश करने वाली है। इनका मकसद गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी या हिरासत में लिए जाने पर प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री या केंद्र शासित प्रदेश के मंत्री को पद से हटाना है। वहीं, कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद सरकार आज सदन में ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स को रेगुलेट करने से जुड़ा एक विधेयक भी पेश कर सकती है।
Today in #LokSabha @ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/bVPyErIxL9
— SansadTV (@sansad_tv) August 20, 2025
Parliament Monsoon Session Live Update :
#MonsoonSession2025 #LokSabha adjourned to meet again at 03:00 PM@ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker pic.twitter.com/bcwcrgwb1e
— SansadTV (@sansad_tv) August 20, 2025
लोकसभा में 130 वां संशोधन बिल पेश, सुनिए क्या कुछ कह रहे गृह मंत्री Amit Shah
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तीनों विधेयकों को संयुक्त संसदीय समिति को भेजने की सिफ़ारिश की। इस दौरान विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। विपक्ष ने विधेयक की प्रति फाड़कर केंद्रीय गृह मंत्री पर फेंकी।
#monsoonsession2025 #LokSabha adjourned to meet again at 02:00 PM@ombirlakota @LokSabhaSectt pic.twitter.com/ly5bmiIu6K
— SansadTV (@sansad_tv) August 20, 2025
#monsoonsession2025 #RajyaSabha adjourned to meet again at 02:00 PM@harivansh1956 pic.twitter.com/W65jnj8Luz
— SansadTV (@sansad_tv) August 20, 2025
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू
लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। दोनों सदनों में बिहार एसआईआर के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी है।
#MonsoonSession2025 #LokSabha resumes proceedings @ombirlakota @LokSabhaSectt @loksabhaspeaker
Watch Live : https://t.co/yi36YuP2re pic.twitter.com/JOpdscx9IL
— SansadTV (@sansad_tv) August 20, 2025
राज्यसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित।
#monsoonsession2025 #RajyaSabha adjourned to meet again at 12:00 Noon@harivansh1956 pic.twitter.com/OVYlBA5U0M
— SansadTV (@sansad_tv) August 20, 2025
#monsoonsession2025 #LokSabha adjourned to meet again at 12:00 Noon@ombirlakota @LokSabhaSectt pic.twitter.com/dXhiobYsTE
— SansadTV (@sansad_tv) August 20, 2025
गंभीर आपराधिक आरोपों में घिरे मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक पर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा…
गंभीर आपराधिक आरोपों में घिरे प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्रियों और मंत्रियों को हटाने वाले विधेयक पर सपा सांसद रामगोपाल यादव ने कहा कि इस सरकार में भले ही किसी पर कोई आरोप न हो, आरोप लगाए जा सकते हैं और लगाए भी जा रहे हैं। झूठे और गंभीर आरोपों में लोगों को जेल में डाला जा रहा है। जिन राज्यों में भाजपा का कोई मुख्यमंत्री या मंत्री नहीं है, उन्हें सत्ता से हटाने के लिए यह सरकार एक और तरीका ला रही है। लोकतांत्रिक नियम अब नहीं बचे हैं। जो लोग यह विधेयक ला रहे हैं, उन्हें एक बात समझ नहीं आ रही कि एक बार सत्ता से बाहर होने के बाद वे वापस नहीं आएंगे। उनके अपने ही लोग उनका विरोध करने लगे हैं।
हिरासत या गिरफ्तारी पर सीएम और मंत्रियों की जाएगी कुर्सी
सरकार जो सबसे अहम विधेयक पेश करने जा रही है, उसका उद्देश्य प्रधानमंत्री, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री या केंद्र शासित प्रदेशों के मंत्रियों को गंभीर आपराधिक मामलों में गिरफ्तारी या हिरासत की स्थिति में पद से हटाना है। प्रस्तावित संविधान संशोधन विधेयक के अनुसार, यदि कोई मुख्यमंत्री या मंत्री लगातार 30 दिन तक हिरासत या गिरफ्तारी में रहता है, तो उसे अपना पद छोड़ना होगा। यदि ऐसा नहीं किया जाता है तो राष्ट्रपति की सलाह से ऐसे मंत्रियों को हटाया जा सकेगा।
Monsoon Session: Govt to introduce Constitution Amendment Bill to remove CM, Ministers held on serious charges
Read @ANI Story | https://t.co/vU20Ad5DD3#Parliament #AmitShah #BJP #JammuKashmir pic.twitter.com/6jBoFOS5Sv
— ANI Digital (@ani_digital) August 20, 2025
विपक्ष की रणनीति
विपक्षी इंडिया ब्लॉक के नेता बुधवार सुबह राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे के दफ्तर में बैठक कर रणनीति तैयार करेंगे। माना जा रहा है कि विपक्ष इन विधेयकों का जोरदार विरोध करेगा।
कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने चुनाव आयोग, विशेषकर एसआईआर से संबंधित मामलों पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया है। वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने बिहार में एसआईआर के संवैधानिक और चुनावी प्रभाव पर चर्चा के लिए कार्य स्थगन नोटिस दिया है। उन्होंने बैंकों द्वारा वित्तीय उत्पादों की गलत बिक्री पर भी शून्यकाल नोटिस दिया है।
AAP MP Sanjay Singh gives Suspension of business notice under Rule 267 to discuss ‘the Constitutional and electoral impact of SIR going in Bihar’ pic.twitter.com/3JciB9CjEo
— ANI (@ANI) August 20, 2025
ऑनलाइन गेमिंग पर भी विधेयक
इसके अलावा, केंद्र सरकार ऑनलाइन रियल मनी गेमिंग प्लेटफॉर्म को विनियमित करने से जुड़ा एक विधेयक भी आज सदन में पेश कर सकती है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद इसे अब संसद में लाने की तैयारी है।
विपक्ष के तीखे तेवर
विधेयक पर समाजवादी पार्टी सांसद राम गोपाल यादव ने कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि, “आजकल आरोप लगाने में देर नहीं लगती। झूठे और गंभीर आरोपों में विपक्षी नेताओं को जेल में डाला जा रहा है। यह विधेयक विपक्षी सरकारों को गिराने का एक और तरीका है। लोकतंत्र के मानदंड लगभग खत्म हो चुके हैं। सत्ता से बाहर जाने के बाद इन नेताओं की वापसी मुश्किल होगी, क्योंकि उनके अपने लोग ही अब विरोध करने लगे हैं।”