Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Parliament Monsoon Session: अमेरिकी टैरिफ मुद्दे पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

July 31, 2025

Parliament Monsoon Session: अमेरिकी टैरिफ मुद्दे पर हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित

नई दिल्ली:नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र के दौरान आज लोकसभा में हंगामा मच गया। बता दें कि, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने अमेरिका द्वारा लगाए गए टैरिफ को लेकर सरकार की स्थिति स्पष्ट की। मंत्री के वक्तव्य के बाद विपक्षी दलों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया, जिसके चलते अध्यक्ष को कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।

पीयूष गोयल ने अपने जवाब में कहा कि सरकार अमेरिकी टैरिफ को लेकर राजनयिक और व्यापारिक स्तर पर लगातार वार्ता कर रही है और भारत के हितों की रक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि बीते वर्षों में भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और हालिया टैरिफ निर्णय को लेकर भी सकारात्मक समाधान की उम्मीद है।

बढ़ते हंगामे को देखते हुए लोकसभा अध्यक्ष ने पहले सदन को कुछ समय के लिए स्थगित किया, लेकिन जब हालात नहीं सुधरे, तो कार्यवाही को अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

राज्यसभा की कार्यवाही शुरू

राज्यसभा में बिहार एसआईआर के मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ। जिसके बाद कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित, विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

लोकसभा में जैसे ही ट्रंप के टैरिफ का मुद्दा उठा, विपक्षी सांसदों ने नारेबाजी शुरू कर दी और सरकार से इस पर स्पष्ट रुख की मांग की। सीपीआई (एम) के सांसद पी. संतोष कुमार ने कहा, “ट्रंप प्रशासन का यह कदम चौंकाने वाला है। भारत के साथ बातचीत चल रही थी, फिर भी यह निर्णय लिया गया। भारत की लगातार अनदेखी की जा रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।”

राज्यसभा में विधायी एजेंडे के साथ विपक्ष की तैयारी

राज्यसभा में भी विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में बैठक कर संयुक्त रणनीति पर चर्चा की। वहीं, सदन में ‘कैरेज ऑफ गुड्स बाय सी बिल 2025’ और मणिपुर में राष्ट्रपति शासन विस्तार से संबंधित प्रस्ताव पेश किए जाएंगे । राज्यसभा में बिहार एसआईआर के मुद्दे को लेकर हंगामा हुआ। इसके बाद कार्यवाही को 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

सोनिया गांधी ने किया विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद भवन के बाहर विपक्षी दलों के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। वे भाजपा शासित राज्यों में मजदूरों की कथित गिरफ्तारी और विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया के दुरुपयोग के खिलाफ भी मुखर रहीं।

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष और सांसद सोनिया गांधी विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और भाजपा शासित राज्यों में मजदूरों की गिरफ्तारी के खिलाफ संसद के बाहर विपक्षी गठबंधन इंडिया के विरोध प्रदर्शन में शामिल हुईं।


विपक्षी गठबंधन इंडिया के सांसदों ने बिहार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ संसद के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें