
नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र आज अपने 11वें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन अब तक का विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच गहराते गतिरोध की भेंट चढ़ता दिखाई दे रहा है। बीते 10 दिनों में सदन की कार्यवाही बार-बार हंगामे की वजह से बाधित हुई है। आज भी जैसे ही लोकसभा की कार्यवाही तभी विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
दोनों सदनों की कार्यवाही कल तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई वैसे ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी वजह से कार्यवाही कल सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई।
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
सदन में हंगामे के बीच आज लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Lok Sabha adjourned till 2 pm today amid uproar in the House. pic.twitter.com/V9rjWd8n1Q
— ANI (@ANI) August 4, 2025
राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई सदन में विपक्ष ने जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। जिसकी वजह से राज्यसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
संसद में झारखंड के पूर्व CM को श्रद्धांजलि
आज सुबह जैसे ही संसद की कार्यवाही शुरू हुई, राज्यसभा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। दिशोम गुरु के नाम से लोकप्रिय शिबू सोरेन लंबे समय से बीमार चल रहे थे और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पुत्र और झारखंड के वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके निधन की पुष्टि की थी।
#WATCH | Rajya Sabha members pay tribute to member of Parliament, former Jharkhand CM and founding patron of JMM, Shibu Soren, who passed away at Sir Ganga Ram Hospital in Delhi today after prolonged illness.
Video source: Sansad TV/YouTube pic.twitter.com/qpje78kVrj
— ANI (@ANI) August 4, 2025
विपक्ष SIR को बना रहा हथियार
SIR यानी Special Intensive Revision प्रक्रिया पर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। विपक्ष का आरोप है कि निर्वाचन आयोग की यह कवायद सत्ताधारी गठबंधन को फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस प्रक्रिया को “वोट चोरी की साजिश” करार देते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ इस मुद्दे पर एकजुट दिख रहा है और संसद में इसका विरोध लगातार तेज हो रहा है।
राज्यसभा में मणिपुर और एसएससी का मुद्दा गूंजेगा
राज्यसभा में आज मणिपुर में राष्ट्रपति शासन की अवधि छह महीने बढ़ाने का प्रस्ताव गृह मंत्री अमित शाह द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। साथ ही, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने SSC फेज-13 परीक्षा में अनियमितताओं को लेकर नियम 267 के तहत कार्य स्थगन प्रस्ताव दिया है।
‘INDIA’ ब्लॉक की बैठक से सियासत में हलचल
7 अगस्त को होने वाली ‘INDIA’ ब्लॉक की बैठक में उद्धव ठाकरे की भागीदारी से विपक्ष को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। संजय राउत ने बताया कि ठाकरे 6 अगस्त को दिल्ली पहुंचेंगे और बैठक में हिस्सा लेने के साथ-साथ संसद में पार्टी के नए दफ्तर का दौरा भी करेंगे।
#WATCH | Shiv Sena (UBT) leader Sanjay Raut says, “On 7th August there is a meeting of the INDIA bloc. Rahul Gandhi has extended an invitation for it. He has personally called up everyone and extended an invitation. Uddhav Thackeray will come to Delhi on 6th August for that… pic.twitter.com/iLbWSNg7Mj
— ANI (@ANI) August 4, 2025
विपक्ष ने सरकार को घेरा कई मुद्दों पर
इस मानसून सत्र में विपक्ष ने केंद्र सरकार को आतंकवादी घटनाओं, बिहार के SIR विवाद, भारत-पाक संघर्ष विराम, और हाल ही में सामने आए ऑपरेशन सिंदूर को लेकर घेरने की कोशिश की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन सवालों का जवाब लोकसभा में दिया, लेकिन बहस की तीव्रता कम नहीं हुई है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...