Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मॉस्को जा रहा भारतीय विमान अफगानिस्तान में क्रैश, तोपखाना के पहाड़ों में हुआ यह हादसा

January 21, 2024

मॉस्को जा रहा भारतीय विमान अफगानिस्तान में क्रैश, तोपखाना के पहाड़ों में हुआ यह हादसा

मॉस्को। अफगानिस्तान के बदख्शां प्रांत में रविवार को एक यात्री विमान के क्रैश होने की खबर सामने आ रही है। सूत्रों के जानकारी के अनुसार यह एक भारतीय विमान था। हालांकि, भारत के नागर विमानन महानिदेशालय के अधिकारियों ने विमान क्रैश होने बारे कुछ नहीं बताया है। यह मोरक्को में रजिस्टर्ड डीएफ10 एयरक्राफ्ट था। अफगान मीडिया ने इस बारे जानकारी दी है की विमान अपने मूल मार्ग से भटक गया था और शनिवार 20 जनवरी की रात बदख्शां में जिबाक जिले के पहाड़ी इलाके से टकरा गया।
बदख्शां प्रांत के पुलिस कमांड ने बताया कि प्लेन कल रात रडार से गायब हो गया था। इसके बाद ये जिबाक जिले के पर्वतीय इलाके में क्रैश हो गया। प्लेन में कितने पैसेंजर सवार थे इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। हालांकि, भारत की तरफ से इस क्रैश को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें