Last Updated: November 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

यात्रियों ने रेलवे पर लगाया ट्रेन में गंदगी, भीड़ और अनदेखी का आरोप

July 12, 2025

यात्रियों ने रेलवे पर लगाया ट्रेन में गंदगी, भीड़ और अनदेखी का आरोप

बराड़ा: गाड़ी संख्या 64511/64512 ऊना-हरिद्वार पैसेंजर ट्रेन में यात्रा करना आम यात्रियों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। यह ट्रेन हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा होते हुए उत्तराखंड के हरिद्वार तक जाती है और हजारों दैनिक यात्रियों के आवागमन का जरिया है, लेकिन इसके हालात बेहद खराब हैं। इस ट्रेन में डिब्बों की संख्या बहुत कम है, जिससे हर रोज ट्रेन में अत्यधिक भीड़ देखने को मिलती है। खासकर सुबह और शाम के समय दैनिक यात्री यमुनानगर से अम्बाला के बीच खचाखच भरी ट्रेन की भीड़ में सफर करने को मजबूर हैं। कई बार तो यात्रियों को खड़े होकर या दरवाजे पर लटककर यात्रा करनी पड़ती है। इस ट्रेन के टॉयलेट की अगर बात की जाए तो ट्रेन के शौचालयों की स्थिति बेहद दयनीय है। गंदगी और दुगर्ंध से यात्री परेशान रहते हैं। न सफाई होती है और न ही किसी प्रकार का रखरखाव किया जाता है। ट्रेन में लगे पंखों की हालत भी खराब है झ्र कुछ पंखे बिल्कुल बंद हैं, तो कुछ इतने धीमे चलते हैं कि गर्मियों में उनका यात्रियों को कोई लाभ नहीं होता।

ये भी पढ़ें :- जालंधर जिला बार एसोसिएशन का चुनाव को लेकर बड़ा ऐलान, कचहरी में 3 दिन का ‘नो वर्क डे’ घोषित 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें