Train Cancelled News: उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत गौरा, सुवंसा, बादशाहपुर, निभापुर और जंघई रेलवे स्टेशनों के बीच लगभग 27 किलोमीटर लंबे रेलखंड पर दोहरीकरण (डबल लाइन) का कार्य चल रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को तेजी से पूरा करने के लिए रेलवे प्रशासन ने 23 जून से 30 जून तक नॉन-इंटरलॉकिंग (एनआई) ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार इस दौरान ट्रैक और सिग्नलिंग से जुड़े महत्वपूर्ण निर्माण कार्य किए जाएंगे। यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कार्य को बिना किसी बाधा के पूरा करने के लिए कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किए गए हैं।
ये ट्रेनें रहेंगी पूरी तरह निरस्त
एनआई ब्लॉक के कारण कुछ ट्रेनों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। ट्रेन संख्या 55141 बनारस–मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ विशेष ट्रेन 23 जून से 30 जून तक निरस्त रहेगी। ट्रेन संख्या 55142 प्रतापगढ़–बनारस विशेष ट्रेन भी 23 जून से 30 जून तक नहीं चलेगी।
प्रयागराज और गाजीपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनें भी रद्द
रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार ट्रेन संख्या 65117 गाजीपुर सिटी–प्रयागराज संगम विशेष। ट्रेन संख्या 65118 प्रयागराज संगम–गाजीपुर सिटी विशेष। इन दोनों ट्रेनों का संचालन 28 जून से 30 जून तक पूरी तरह निरस्त रहेगा।
अमृतसर-हावड़ा एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलेगी
ट्रेन संख्या 13005/13006 अमृतसर–हावड़ा एक्सप्रेस को 22 जून से 29 जून तक परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। इस अवधि में यह ट्रेन वाराणसी और लखनऊ के बीच अपने सामान्य मार्ग के बजाय जाफराबाद और सुल्तानपुर होकर संचालित होगी। इसलिए इस मार्ग के यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लेनी चाहिए।
पटना-जम्मूतवी एक्सप्रेस का भी बदलेगा रूट
रेलवे ने ट्रेन संख्या 12355 पटना–जम्मूतवी एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 12356 जम्मूतवी–पटना एक्सप्रेस के मार्ग में भी बदलाव किया है।
बदले हुए मार्ग से चलने वाली तिथियां
12355 पटना–जम्मूतवी एक्सप्रेस
-23 जून
-27 जून
-30 जून
12356 जम्मूतवी–पटना एक्सप्रेस
-24 जून
-28 जून
इन तिथियों पर ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी। वाराणसी-चंडीगढ़ एक्सप्रेस होगी दो घंटे विलंब से रवाना ट्रेन संख्या 04227 वाराणसी–चंडीगढ़ एक्सप्रेस के संचालन समय में भी बदलाव किया गया है।
-निर्धारित प्रस्थान समय: सुबह 11:05 बजे
-नया प्रस्थान समय: दोपहर 1:05 बजे
अर्थात यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से लगभग दो घंटे देरी से रवाना होगी।
यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति अवश्य जांचें
उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति अवश्य जांच लें।
इसके लिए यात्री निम्न माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं।
-रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139
-एनटीईएस (National Train Enquiry System)
-रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट
-रेलवे के आधिकारिक मोबाइल ऐप
यात्रियों को हो सकती है असुविधा
रेलवे का कहना है कि यह कार्य भविष्य में रेल संचालन को अधिक सुरक्षित, तेज और सुगम बनाने के लिए किया जा रहा है। हालांकि निर्माण कार्य के दौरान कुछ दिनों तक यात्रियों को ट्रेनों के निरस्तीकरण, मार्ग परिवर्तन और देरी जैसी असुविधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए यात्रा की योजना बनाते समय यात्री पहले से जानकारी प्राप्त कर लें।
मेष: दिन शुभ रहेगा...