Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

रिन्यू करने के लिए भेजा Passport, अंदर लिखा था कुछ ऐसा कि…अधिकारियों के उड़ गए होश

November 6, 2023

रिन्यू करने के लिए भेजा Passport, अंदर लिखा था कुछ ऐसा कि…अधिकारियों के उड़ गए होश

नेशनल डेस्क: आधारकार्ड, वोटर कार्ड से लेकर पासपोर्ट बहुत ही जरूरी डॉक्यूमेंट होते हैं और लोग इन्हें बड़ा ही संभाल कर रखते हैं। एक शख्स ने अपना पासपोर्ट रिन्यू के लिए भेजा था। अधिकारियों ने जैसे ही शख्स का पासपोर्ट चैंकिंग के लिए खोला तो हैरान रह गए। दरअसल उसके अंदर कुछ ऐसा लिखा था कि सभी ने अपना सिर पकड़ लिया। वहीं लोगों ने इस पर मजेदार रिएक्शन दिए हैं।

 

वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग लोट-पोट हो रहे हैं। पासपोर्ट पर दुनियाभर के फोन नंबर लिखे हुए थे। दफ्तर में लोगों ने इसे देखा तो हैरान रह गए और इसका वीडियो बना लिया। वीडियो से साफ है कि पासपोर्ट के मालिक के घर में किसी ने मैंबर ने यह बेवकूफी की है। हालांकि अब पासपोर्ट के मालिक को इसे नया बनवाना होगा।

 

वीडियो को @DPrasanthNair नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा- ‘एक बुजुर्ग सज्जन ने रिन्यूवल के लिए अपना पासपोर्ट जमा किया लेकिन उसके घर में किसी ने इस पासपोर्ट के साथ क्या किया है, इसकी उसे जानकारी भी नहीं है। पासपोर्ट का वीडियो वायरल हुआ तो लोग इसपर ढेरों कमेंट करने लगे. एक यूजर ने लिखा- सोचिए आप विदेश यात्रा करने वाले हों. सारी तैयारियां पूरी हों और इमीग्रेशन अधिकारी इसपर स्टैंप लगाने के लिए इसे खोले और ये सब देखे तो क्या होगा?

 

वहीं एक अन्य शख्स ने लिखा कि जिस भी किसी ने बेचारे शख्स के पासपोर्ट का यह हाल किया है लगता है उसे कभी ट्रैवल करने का मौका नहीं मिला। वहीं एक अन्य ने लिखा कि घरवालों ने सोचा होगा यह कॉपी ऐसे ही पड़ी है क्यों न इस पर हिसाब-किताब और फोन नंबर लिख दिया जाए। भारत में विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिकों को पासपोर्ट जारी करता है और यह भारतीय नागरिकता का प्रमाण है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें