Site icon Dainik Savera Times

पटना : CM नीतीश 23 से करेंगे प्रगति यात्रा, देखें पूरा शेडय़ूल

CM Nitish Kumar

CM Nitish Kumar

पटना। बिहार में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी 23 दिसंबर से प्रगति यात्रा पर निकलने वाले हैं। मुख्यमंत्री इस यात्रा की शुरुआत महात्मा गांधी की कर्मभूमि पश्चिम चंपारण (बेतिया) से करेंगे।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री इस यात्रा के दौरान विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे। इस समीक्षात्मक बैठक में संबंधित जिले के प्रभारी मंत्री एवं जिले के निवासी मंत्री उपस्थित रहेंगे। इस बैठक में जिला पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

बताया गया है कि इन समीक्षात्मक बैठकों में स्थानीय सांसद, स्थानीय विधायक, स्थानीय पार्षद स्वेच्छा से भाग ले सकेंगे। बताया गया कि पहले चरण में मुख्यमंत्री छह जिलों का दौरा करेंगे। 24 दिसंबर को मुख्यमंत्री पूर्वी चंपारण पहुंचेंगे, जबकि 26 दिसंबर को उनकी यात्रा शिवहर और सीतामढ़ी में होगी। इसके बाद वह 27 दिसंबर को मुजफ्फरपुर और 28 दिसंबर को वैशाली जिला पहुंचेंगे।

राजद के नेता तेजस्वी यादव पहले से कार्यकर्ता दर्शन सह संवाद यात्रा कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी यात्रा के दौरान महिलाओं से संवाद करेंगे। कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री महिलाओं के बीच अपनी सरकार द्वारा उनके कल्याण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में बताएंगे। इस यात्र के दौरान मुख्यमंत्री महिलाओं के कल्याण के लिए कोई बड़ी घोषणा भी कर सकते हैं।

Exit mobile version