Site icon Dainik Savera Times

जी20 के लिए आयोजित रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे पटनायक

भुवनेश्वरः ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक शनिवार को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू की मेजबानी में आयोजित जी20 रात्रिभोज में शामिल नहीं होंगे। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। हालांकि, मुख्यमंत्री कार्यालय ने पटनायक के जी20 रात्रिभोज में शामिल नहीं होने के पीछे कोई कारण नहीं बताया। सूत्रों ने बताया कि ओडिशा में सत्तारूढ़ बीजद (बीजू जनता दल) के अध्यक्ष पटनायक अगले साल एक साथ होने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव की तैयारी पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और पार्टी नेताओं के साथ चर्चा कर रहे हैं। राष्ट्रपति मुमरू ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों के अलावा भारत सरकार के सभी कैबिनेट और राज्य मंत्रियों और सचिवों को आमंत्रित किया है। रात्रिभोज दिल्ली के प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम में भारत व्यापार संवर्धन संगठन परिसर के ‘मल्टी-फंक्शन हॉल’ में आयोजित किया जाएगा।

Exit mobile version