फतेहाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो अंबाला की टीम ने फतेहाबाद में खंड पंचायत और विकास अधिकारी ऑफिस में पंचायती राज पटवारी को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।
मांग रहा था 50 हजार रुपये रिश्वत
गांव पारता निवासी कपिल कुमार ने एसीबी को शिकायत दी थी कि पटवारी गांव की शामलात भूमि की रजिस्ट्री कराने के बदले उससे 50 हजार रुपये रिश्वत मांग रहा है और बिना पैसे काम करने से मना कर रहा है। इस पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने डीएसपी ओमप्रकाश नैन के नेतृत्व में टीम गठित की।
…और पानी हो गया लाल
टीम ने शिकायतकर्ता को रिश्वत की तय राशि दे आरोपित के पास भेजा। नोटों के नंबर दर्ज किए व रसायन लगाया गया। जैसे ही पटवारी उमेद ने शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये लिए, एसीबी टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के हाथ धुलाए तो पानी लाल हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हो गई।
Also Read :
Alsio Read :
Also Read :

