
रामपुर बुशहर (मीनाक्षी): पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन जोन ज्यूरी-बधाल की बैठक ज्यूरी में आयोजित की गई। इस अवसर पर केशव नेगी प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य व अमोलक राम महासचिव खंड रामपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में जोन अध्यक्ष विजय पाल नेगी, महासचिव अशोक नेगी, कोषाध्यक्ष कान्ता देबी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष खंड रामपुर विनोद नेगी, उपाध्यक्ष सोहन लाल, मीना कुमारी, सलाहकार गंगा राम, गोकल राम, गुरुदेव मैहता, शरम सिंह, सुख दासी, रतन दास, प्रताप सिंह, कमली देवी, कृष्णा नेगी, बहादुर सिंह, सिंधी राम, सुरेश, बेली राम, रुकमणी आदि शामिल हुए।
बैठक में पेंशनरों ने अपने विचार रखे और भारी रोष भी प्रकट किया। नई नवेली सरकार पेंशनर की मांगों और समस्याओं पर कोई सूध व ध्यान नहीं दे रही है। हिमाचल प्रदेश के हर कोने से हर दिन पेंशनर मांग कर रहे हैं कि वर्ष 2016 के बाद सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को नए वेतन मान के अनुसार पेंशन, ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमैंट, कम्यूटेशन, वेतन और पेंशन का एरियर एकमुश्त में दिया जाए और महगाई भते की तीनों किश्तों को जारी किया जाए। करूणामूलक अधार पर नौकरी देने के दरवाजे खोले जाए, 5-10-15 प्रतिशत के लाभ को 20 प्रतिशत वाले लाभ के समान देने और मेडिकल भते को बढ़ाने की मांग बैठक में की गई।
पेंशनर ने 24 अप्रैल को खंड रामपुर की आम सभा में बढ़चढ़ कर भाग लेने का निर्णय लिया। आगामी बैठक जुलाई मास में करवाने का निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों ने संगठन को मजबूत करने, राजनीति से दूर रखने और पेंशनरों के हित की लड़ाई लड़ने के लिए हमेशा आगे बढ़ते रहने का निर्णय लिया गया।
मेष: दिन शुभ रहेगा...