Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

नफरत से भरे लोग देश को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे : PM Modi

September 17, 2024

नफरत से भरे लोग देश को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे : PM Modi

अहमदाबाद: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को आरोप लगाया कि नफरत और नकारात्मकता से भरे कुछ लोग देश को बदनाम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी की यह टिप्पणी कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा विदेश में दिए गए कुछ बयानों को लेकर उठे राजनीतिक विवाद के बीच आई है। मोदी ने अहमदाबाद में भुज-अहमदाबाद ‘नमो भारत’ रैपिड रेल, पहली वंदे भारत मैट्रो सेवा और 5 वंदे भारत एक्सप्रैस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने सहित 8,000 करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी और उद्घाटन किया। मोदी ने एक सभा को संबोधित करते हुए नाम लिए बिना कहा कि वे (विपक्ष) तुष्टिकरण की राजनीति के लिए किसी भी सीमा को पार कर सकते हैं। उन्होंने आरोप लगाया, ‘नकारात्मकता से भरे कुछ लोग देश को बांटने के इरादे से भारत की एकता और अखंडता को निशाना बना रहे हैं। नफरत से भरे लोग भारत और गुजरात को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।’ मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में उनके तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिनों में विपक्ष द्वारा उनका अपमान किया गया, उनका उपहास किया गया और उनका मखौल उड़ाया गया, लेकिन उन्होंने इस अवधि के दौरान सरकार के विकास एजैंडे को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें