Site icon Dainik Savera Times

मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय ले चुकी है जनता: शर्मा

नीमच/इंदौर: मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि देश और प्रदेश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय ले चुकी है।

शर्मा ने नीमच जिले के जावद में रोड शो के बाद जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उत्तर से लेकर दक्षिण, पूर्व से लेकर पश्चिम तक देश की जनता मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का निर्णय कर चुकी है। देश की जनता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए ही वोट कर रही है। आप लोगों ने कांग्रेस की सरकारें भी देखी हैं। मध्यप्रदेश में 2003 से पहले कांग्रेस की सरकार थी, तब लोगों को सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरसना पड़ता था। कांग्रेस सरकार ने लोगों को पीने के पानी के लिए तरसाया है।

Exit mobile version