Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रवर्तन एजेन्सियों के नाम पर साइबर अपराध करने वालों की तुरंत शिकायत करें लोग: गृह मंत्रालय

May 15, 2024

प्रवर्तन एजेन्सियों के नाम पर साइबर अपराध करने वालों की तुरंत शिकायत करें लोग: गृह मंत्रालय

नयी दिल्ली: केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन एजेन्सियों के नाम पर लोगों को धमकी, ब्लैकमेल, जबरन वसूली और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी वारदातों को अंजाम देने वाले साइबर अपराधियों की जालसाजी से सावधान रहने और इनके बारे में जागरूकता फैलाने तथा इसकी शिकायत तत्काल साइबर अपराधी हेल्पलान पर करने की सलाह दी है। मंत्रालय ने कहा है कि राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (एनसीआरपी) पर साइबर अपराधियों द्वारा पुलिस अधिकारियों, केंद्रीय जांच ब्यूरो , नारकोटिक्स विभाग, भारतीय रिजर्व बैंक, प्रवर्तन निदेशालय और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के नाम पर धमकी, ब्लैकमेल, जबरन वसूली और ‘डिजिटल अरेस्ट’ जैसी वारदातों को अंजाम देने के संबंध में बड़ी संख्या में शिकायतें दर्ज की जा रही हैं। सरकार की ओर से नागरिकों को इस प्रकार की जालसाज़ी से सावधान रहने और इनके बारे में जागरुकता फैलाने की सलाह दी जाती है। ऐसी कॉल आने पर नागरिकों को तत्काल साइबरक्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबरक्राइमडॉटगोवडॉडइन पर सहायता के लिए इसे रिपोर्ट करना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें