Last Updated: October 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

विपक्ष की ‘मोदी हराओ सनक’ पर जनता का ‘मोदी जिताओ संकल्प’ भारी : Mukhtar Abbas Naqvi

August 2, 2023

विपक्ष की ‘मोदी हराओ सनक’ पर जनता का ‘मोदी जिताओ संकल्प’ भारी : Mukhtar Abbas Naqvi

रामपुरः पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन का नाम बदलने से कुछ नहीं होगा क्योंकि उसकी ‘मोदी हराओ सनक’ पर जनता का ‘मोदी जिताओ संकल्प’ भारी है। उन्होंने यहां ‘इंडिया’ गठबंधन पर तंज कसते हुए यह भी कहा कि ‘यूपीए’ (संप्रग) जब ‘एनपीए’ बन गया तो ‘बदनाम विरासत, बौखलाई सियासत’ नए चोले में सामने आ गई। नकवी ने कहा कि विपक्ष का प्रयास सफल नहीं हो सकेगा।

उनका कहना था, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी के काम की गिनती ने कुनबे का गणित बिगाड़ दिया है, परिवार की मोदी हराओ सनक पर पब्लिक का मोदी जिताओ संकल्प भारी है।’’ नकवी ने कहा कि जनता के सामने एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाला जांचा-परखा खरा गठबंधन है, तो दूसरी तरफ कांग्रेस के छल की बाजीगरी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें