Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

शौक के ल‍िए…रश्मिका मंदाना का डीपफेक VIDEO बनाने वाला चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे, पूछताछ में किया खुलासा

November 15, 2023

शौक के ल‍िए…रश्मिका मंदाना का डीपफेक VIDEO बनाने वाला चढ़ा दिल्ली पुलिस के हत्थे, पूछताछ में किया खुलासा

नेशनल डेस्क: एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली पुलिस ने बिहार से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने पिछले हफ्ते डीपफेक वीडियो के संबंध में मामला दर्ज किया था और अज्ञात शख्स के खिलाफ मामला दर्ज किया था। मामले की तह तक जाते हुए पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

 

आरोपी ने पुल‍िस को शुरुआती जांच में बताया क‍ि उसने शौक के लिए यह वीड‍ियो बनाया था। आरोपी ने साथ ही यह भी कबूला कि उसने सच‍िन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर का भी डीपफेक वीड‍ियो बनाया था। बता दें कि पिछले दिनो रश्‍म‍िका मंदाना का डीपफेक वीड‍ियो वायरल हुआ था जिसमें चेहरा तो एक्ट्रेस का था लेकिन बाकी शरीर जारा पटेल नामक एक लड़की का था जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है।

 

रश्मिका का वीडियो सामने आने के बाद महिला आयोग ने भी इस पर सख्ती दिखाई थी और दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर मामले में एक्शन लेने को कहा था। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का ‘डीपफेक’ वीडियो साझा करने के लिए जिम्मेदार एकाउंट के यूआरएल पाने के लिएमेटा से संपर्क किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें