Site icon Dainik Savera Times

चुनाव के बाद पैट्रोल-डीजल और एलपीजी की कीमतें बढ़ेंगी, MSME पर पहुंचेगी चोट : राहुल

नई दिल्ली: जंग और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर भारतीय करंसी पर पड़ रहा है। डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार कमजोर हो रहा है। इसे लेकर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने केंद्र सरकार का घेराव किया। राहुल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘रुपए का डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 100 की तरफ बढ़ना और इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमतों में तेज बढ़ौतरी- ये सिर्फ आंकड़े नहीं, आने वाली महंगाई के साफ संकेत हैं।‘ उन्होंने कहा कि सरकार चाहे इसे नॉर्मल बताए, लेकिन हकीकत ये है कि उत्पादन और ट्रांसपोर्ट महंगे होंगे।

एमएसएमई को सबसे ज्यादा चोट लगेगी। रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ेंगे। एफआईआई का पैसा और तेजी से बाहर जाएगा, जिससे शेयर बाजार पर दबाव बढ़ेगा। राहुल गांधी ने आगे कहा कि यानि हर परिवार की जेब पर इसका सीधा और गहरा असर पड़ना तय है। और यह सिर्फ वक्त की बात है- चुनाव के बाद पैट्रोल, डीजल, और एलपीजी की कीमतें भी बढ़ा दी जाएंगी। मोदी सरकार के पास न दिशा है, न रणनीति-सिर्फ बयानबाजी है।

Exit mobile version