Site icon Dainik Savera Times

पेट्रोल डीजल की बढ़ी कीमतें, जानें कितना महंगा हुआ ईंधन

Petrol diesel price hike

Petrol diesel price hike

Petrol diesel price hike: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में ईंधन कीमतों पर भी दिखाई देने लगा है। सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई दरों के अनुसार पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपये से बढ़कर 97.81 रुपये प्रति लीटर हो गई, जबकि डीजल 87.67 रुपये से बढ़कर 90.71 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल करीब 97.77 रुपये और डीजल 90.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। बढ़ी कीमतों से आम लोगों और परिवहन क्षेत्र पर अतिरिक्त आर्थिक दबाव बढ़ने की आशंका है।

अन्य महानगरों में पेट्रोल की कीमतें-

कोलकाता – 108.74 रुपये प्रति लीटर
मुंबई – 106.68 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई – 103.67 रुपये प्रति लीटर

डीजल की कीमतों में भी समान बढ़ोतरी दर्ज की गई है। महानगरों में इतने रुपए में मिल रहा डीजल

कोलकाता – 95.13 रुपये प्रति लीटर
मुंबई – 93.14 रुपये
चेन्नई – 95.25 रुपये प्रति लीटर

इस बढ़ोतरी के संकेत पहले ही मिल चुके थे। केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने कहा था कि वैश्विक अस्थिरता और कच्चे तेल की बढ़ती लागत के कारण भविष्य में ईंधन कीमतों में वृद्धि से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा था कि तेल विपणन कंपनियों पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है और उनकी अंडर-रिकवरी 2 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की आशंका है।

Exit mobile version