Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम, इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानें इनके आज के भाव

December 4, 2024

Petrol Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के लेटेस्ट दाम, इन राज्यों में हुआ सस्ता, जानें इनके आज के भाव

Petrol Diesel Price : देशभर में हर सुबह 6 बजे सरकारी तेल कंपनियों पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट करती है। जिसके मुताबिक कुछ जगहों पर पेट्रोल-डीजल की कीमत घटती है तो कुछ जगहों पर इनकी कीमतें बढ़ जाती है।

दरअसल बता दें कि भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के आधार पर कीमतों की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। ऐसे में तेल कंपनियों ने 4 दिसंबर यानि आज के लिए पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी कर दी है। ऐसे में गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले यह जानना जरूरी है कि आज आपके शहर में पेट्रोल-डीजल किस दाम से मिल रहा है।

पेट्रोल-डीजल इन राज्यों में हुआ सस्ता और इन राज्यों में महंगा

वही अगर राज्य स्तर पर बात करें तो आज आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, ओडिशा, तामिलनाडु , त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। जबकि गोवा, हिमाचल प्रदेश, केरल, महाराष्ट्र, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ गए हैं।

तो चलिए जानते हैं देश के महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

# दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है।
# मुंबई में पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर है।
# कोलकाता में पेट्रोल 105.01 रुपये और डीजल 91.82 रुपये प्रति लीटर है।
# चेन्नई में पेट्रोल 101.23 रुपये और डीजल 92.81 रुपये प्रति लीटर है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें