Site icon Dainik Savera Times

Petrol Diesel Price: देशभर में पेट्रोल-डीजल की नई दरें जारी, जानिए आपके शहर में क्या है लेटेस्ट दाम

Petrol and diesel may become costlier by this much rupees

Petrol and diesel may become costlier by this much rupees

Petrol Diesel Price: हर सुबह सूरज की पहली किरण के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की ताज़ा कीमतों पर भी सबकी नजर रहती है। दरअसल आम आदमी की जेब से लेकर परिवहन और व्यापार तक, ईंधन की कीमतें रोजमर्रा की जिंदगी को सीधे प्रभावित करती हैं। आपको बता दें कि देश की तेल विपणन कंपनियां (OMCs) प्रतिदिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी करती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों, डॉलर-रुपया विनिमय दर और टैक्स में बदलाव पर निर्भर करती हैं। आइए खबर को विस्तार से जानते है…

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये/लीटर, डीजल 87.67 रुपये/लीटर
मुंबई: पेट्रोल 103.50 रुपये/लीटर, डीजल 90.03 रुपये/लीटर
कोलकाता: पेट्रोल 105.41 रुपये/लीटर, डीजल 92.02 रुपये/लीटर
चेन्नई: पेट्रोल 100.80 रुपये/लीटर, डीजल 92.39 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में रेट

# गुरुग्राम में पेट्रोल 95.65 रुपये और डीजल 88.10 रुपये प्रति लीटर है।
# नोएडा में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर है।
# बेंगलुरु में पेट्रोल 102.92 रुपये और डीजल 90.99 रुपये प्रति लीटर है।
# भुवनेश्वर में पेट्रोल 101.35 रुपये और डीजल 92.92 रुपये प्रति लीटर है।
# चंडीगढ़ में पेट्रोल 94.30 रुपये और डीजल 82.45 रुपये प्रति लीटर है।
# हैदराबाद में पेट्रोल 107.46 रुपये और डीजल 95.70 रुपये प्रति लीटर है।
# जयपुर में पेट्रोल 104.72 रुपये और डीजल 90.21 रुपये प्रति लीटर है।
# लखनऊ में पेट्रोल 94.69 रुपये और डीजल 87.81 रुपये प्रति लीटर है।
# पटना में पेट्रोल 105.60 रुपये और डीजल 91.83 रुपये प्रति लीटर है।
# तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 107.49 रुपये और डीजल 96.48 रुपये प्रति लीटर है।

कीमतें क्यों बदलती हैं

बता दें कि ईंधन की दरें कई कारकों पर निर्भर करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर भारतीय बाजार पर पड़ता है। डॉलर के मुकाबले रुपये की मजबूती या कमजोरी भी कीमतों को प्रभावित करती है क्योंकि तेल का आयात डॉलर में किया जाता है। वहीं इसके अलावा केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए जाने वाले कर (एक्साइज ड्यूटी और वैट) खुदरा मूल्य का बड़ा हिस्सा होते हैं, इसलिए अलग-अलग राज्यों में कीमतों में अंतर देखने को मिलता है। रिफाइनिंग लागत, मांग-आपूर्ति का संतुलन और त्योहारी सीजन या मौसम के हिसाब से खपत में उतार-चढ़ाव भी दरों को प्रभावित करते हैं।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

Exit mobile version