Site icon Dainik Savera Times

देशभर में पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, दिल्ली से लेकर बिहार-यूपी तक जानें आज के ताजा रेट

Petrol and diesel may become costlier by this much rupees

Petrol and diesel may become costlier by this much rupees

Petrol Diesel Price Today in India: तेल कंपनियों ने गुरुवार सुबह देशभर के लिए पेट्रोल और डीजल की नई कीमतें जारी कर दी हैं। बता दें कि इंडियन ऑयल, एचपीसीएल (HPCL) और बीपीसीएल (BPCL) हर दिन सुबह 6 बजे ईंधन के रेट अपडेट करती हैं। इसी के आधार पर देशभर के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल की बिक्री होती है। ऐसे में आज यानी 9 अक्टूबर 2025 को भी कई राज्यों में मामूली बदलाव दर्ज किए गए हैं, जबकि कुछ जगहों पर कीमतें स्थिर बनी हुई हैं।

दिल्ली-मुंबई में नहीं हुआ कोई बदलाव

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं, मुंबई में भी रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जहां पेट्रोल 103.50 रुपये और डीजल 90.03 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है।

ये भी पढ़े : बिना एनओसी वाले उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बिजली दरों का बोझ, 10 प्रतिशत तक चुकाना पड़ेगा अतिरिक्त बिल

दक्षिणी राज्यों में मामूली बढ़ोतरी
दक्षिण भारत के चेन्नई में पेट्रोल और डीजल के दामों में 10 पैसे की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अब यहां पेट्रोल 100.90 रुपये और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। वहीं केरल में पेट्रोल की कीमत 107.15 रुपये और डीजल की 95.96 रुपये प्रति लीटर है।

पूर्वी और मध्य भारत में स्थिरता के साथ हल्की गिरावट
बिहार में आज पेट्रोल 106.94 रुपये और डीजल 93.20 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है, जबकि झारखंड में पेट्रोल 98.70 रुपये और डीजल 93.44 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। उत्तर प्रदेश में भी कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है यहां पेट्रोल 95.11 रुपये और डीजल 88.30 रुपये प्रति लीटर है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल 106.95 रुपये और डीजल 92.27 रुपये प्रति लीटर पर कायम है।

उत्तर भारत में कीमतें लगभग स्थिर
हरियाणा में पेट्रोल 95.32 रुपये और डीजल 88.15 रुपये प्रति लीटर है, जबकि हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल 95.69 रुपये और डीजल 86.73 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। राजस्थान में पेट्रोल 105.22 रुपये और डीजल 90.66 रुपये प्रति लीटर, वहीं पंजाब में पेट्रोल 98.07 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़े : चीन का आह्वान: व्यापार संकट से निपटने और बहुपक्षवाद को कायम रखने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक

पश्चिमी भारत में स्थिरता जारी
महाराष्ट्र में पेट्रोल 105.50 रुपये और डीजल 92.03 रुपये, जबकि छत्तीसगढ़ में पेट्रोल 100.83 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
पश्चिम बंगाल में पेट्रोल 105.52 रुपये और डीजल 92.11 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है।

ऑनलाइन चेक करें पेट्रोल-डीजल की क़ीमतें

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की वेबसाइट: https://www.bharatpetroleum.in/
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) की वेबसाइट: https://iocl.com/
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) की वेबसाइट: https://www.hindustanpetroleum.com/

Exit mobile version